{"_id":"627e22328ff8b641b731c313","slug":"iit-kanpur-engineer-on-track-dies-of-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: ट्रेक पर निकले आईआईटी कानपुर के इंजीनियर की हार्ट अटैक से मौत, अपने दो छात्रों के साथ थे पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: ट्रेक पर निकले आईआईटी कानपुर के इंजीनियर की हार्ट अटैक से मौत, अपने दो छात्रों के साथ थे पहुंचे
Fri, 13 May 2022 02:51 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, पुरोला
संवाद न्यूज एजेंसी, पुरोला
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 13 May 2022 02:51 PM IST
सार
आईआईटी कानपुर के इंस्ट्रूमेंट इंजीनियर जे जाॅनसन व्हाइटोर्ट अपने दो छात्रों अमित तिवारी व जसप्रीत के साथ हरकीदून ट़ेक पर निकले थे। शुक्रवार को उन्हें हरकीदून के लिए रवाना होना था, लेकिन गुरुवार को ही जाॅनसन का स्वास्थ्य खराब हो गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोरी ब्लाक के गोविन्द पशु विहार के हरकीदून ट्रेक पर आए आईआईटी कानपुर के एक इंजीनियर की ओसला गांव में हार्ट अटैक से मौत हो गई। इंजीनियर के साथ आईआईटी कानपुर के दो छात्र व एक स्थानीय गाइड थे। स्थानीय प्रशासन ने इंजीनियर के शव को लाने के लिए पुलिस व राजस्व पुलिस को मौके पर भेज दिया है।
आईआईटी कानपुर के इंस्ट्रूमेंट इंजीनियर जे जाॅनसन व्हाइटोर्ट अपने दो छात्रों अमित तिवारी व जसप्रीत के साथ हरकीदून ट़ेक पर निकले थे। इनके साथ एक स्थानीय गाइड संजय भी था, जोकि गुरूवार को ओसला गांव पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर के इंस्ट्रूमेंट इंजीनियर जे जाॅनसन व्हाइटोर्ट अपने दो छात्रों अमित तिवारी व जसप्रीत के साथ हरकीदून ट़ेक पर निकले थे। इनके साथ एक स्थानीय गाइड संजय भी था, जोकि गुरूवार को ओसला गांव पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को इनको हरकीदून के लिए रवाना होना था, लेकिन गुरुवार को ही जाॅनसन का स्वास्थ्य खराब हो गया था। एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने बताया कि ओसला गांव में शुक्रवार को हार्ट अटैक से आईआईटी कानपुर के इंजीनियर की मौत होने की सूचना मिली है। उन्होने बताया कि पुलिस व राजस्व कर्मियो को मौके के लिए रवाना कर दिया है। तालुका मोटर मार्ग से ओसला गांव 14 किमी पैदल है।