फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: IGNOU will run PDP on NEP for university and college teachers

IGNOU: इग्नू चलाएगा विवि और कॉलेज शिक्षकों के लिए नई शिक्षा नीति पर राष्ट्रव्यापी व्यावसायिक विकास कार्यक्रम

Sat, 20 Aug 2022 12:52 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 20 Aug 2022 12:52 AM IST
सार

यूजीसी के निर्देशानुसार इग्नू ने 6 दिन का एक राष्ट्रव्यापी व्यावसायिक विकास कार्यक्रम (पीडीपी) विकसित किया है। जो यूजीसी-एचआरडीसी के अल्पकालिक फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) के समकक्ष है। इसे अधिकतम नौ दिनों में पूरा किया जा सकता है।

विज्ञापन
Uttarakhand news: IGNOU will run PDP on NEP for university and college teachers
IGNOU - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विवि (इग्नू) को नई शिक्षा नीति (एनईपी) के क्रियान्वयन के लिए शिक्षकों को प्रेरित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। ऐसे में अब कॉलेज और विवि के शिक्षकों के लिए इग्नू की ओर से एनईपी पर राष्ट्रव्यापी व्यावसायिक विकास कार्यक्रम (पीडीपी) चलाए जाएंगे।

विज्ञापन


इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र देहरादून के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अनिल कुमार डिमरी ने बताया कि यूजीसी के निर्देशानुसार इग्नू ने 6 दिन का एक राष्ट्रव्यापी व्यावसायिक विकास कार्यक्रम (पीडीपी) विकसित किया है। जो यूजीसी-एचआरडीसी के अल्पकालिक फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) के समकक्ष है। इसे अधिकतम नौ दिनों में पूरा किया जा सकता है। पीडीपी के लिए शिक्षक इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर निशुल्क पंजीकरण कर सकते हैं। 25 अगस्त से पहला बैच शुरू होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का संचालन इग्नू मुख्यालय की देखरेख में ‘स्वयं’ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर होगा।
विज्ञापन


इग्नू क्षेत्रीय केंद्र देहरादून के उप निदेशक डॉ. रंजन कुमार ने बताया कि विवि से संबद्ध कॉलेज और निजी कॉलेज में पढ़ाने वाले उच्च शिक्षा के शिक्षक इस कार्यक्रम के लिए अपना नामांकन करा सकते हैं। कार्यक्रम विभिन्न बैचों के माध्यम से आयोजित किया जाएगा और एक शिक्षक समर्थ प्लेटफॉर्म पर किसी भी उपयुक्त बैच के लिए पंजीकरण कर सकता है। केंद्र के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जगदंबा प्रसाद ने बताया कि पीडीपी के वीडियो यूट्यूब पर भी उपलब्ध होंगे और ज्ञान दर्शन टीवी पर प्रसारित किए जाएंगे। एनईपी-पीडीपी में पंजीकरण के लिए शिक्षकों को समर्थ पोर्टल पर कॉलेज की ओर से जारी अपना आईडी कार्ड, फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। उत्तराखंड में कार्यरत शिक्षकों को इस पीडीपी के लिए नामांकन करते समय देहरादून क्षेत्रीय केंद्र का चयन करने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed