{"_id":"5a5881794f1c1ba33f8b4642","slug":"ignou-online-services-will-provide-in-every-city-and-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हर गांव-शहर में मिलेंगी इग्नू की ऑनलाइन सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हर गांव-शहर में मिलेंगी इग्नू की ऑनलाइन सेवाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 12 Jan 2018 03:06 PM IST
विज्ञापन
IGNOU ADMISSION
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इग्नू की ओर से कुमाऊं मंडल के सामुदायिक सेवा केंद्रों के बीएलई के प्रशिक्षण के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन एमबीपीजी कॉलेज में किया गया। इस कार्यशाला में लगभग 100 बीएलई ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन
प्रशिक्षण में ऑनलाइन प्रवेश पुन: पंजीकरण, परीक्षा आवेदन फार्म की ऑनलाइन प्रक्रियाओं को समझाया गया। प्रशिक्षण में रिसोर्स पर्सन के रूप में इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र देहरादून के सहायक निदेशक डॉ. जगदंबा प्रसाद ने इग्नू की सभी प्रक्रियाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन
कहा कि इग्नू एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के हाल ही में हुए समझौते के अंतर्गत अब इग्नू की ऑनलाइन सेवाएं सामुदायिक सेवा केंद्रों (सीएससी) के माध्यम से देश के हर गांव, शहर तक पहुंचाई जाएंगी ताकि सभी लोग उच्च शिक्षा से जुड़ सके।
विज्ञापन
इग्नू अध्ययन केंद्र हल्द्वानी के प्रभारी समन्वयक डॉ. कमरुद्दीन ने अध्ययन केंद्र द्वारा इग्नू के छात्र-छात्राओं को दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं के बारे में बताया। एमबी महाविद्यालय के प्राध्यापकों शेखर कुमार, डॉ. नवल किशोर लोहनी, डॉ. गौरव कुमार द्वारा इग्नू के विभिन्न पहलु बताए।
सहायक क्षेत्रीय निदेशक ने बताया कि सत्र जनवरी में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। अभ्यर्थी सामुदायिक केंद्रों के माध्यम से एससी/एसटी के अभ्यर्थी स्नातक, प्रमाण पत्र, डिप्लोमा, स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था की गई है। सीएससी के प्रवेश समन्वयक ललित बोरा, कुमाऊं मंडल के उप समन्वयक नीरज बिष्ट आदि थे।