फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IG Nivedita Kukreti given responsibility of Special Secretary Home Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: आईजी निवेदिता कुकरेती को विशेष सचिव गृह की जिम्मेदारी, इसी साल हुईं पदोन्नत, अब SDRF का भी जिम्मा

Tue, 06 Jan 2026 11:27 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 06 Jan 2026 11:27 AM IST
सार

आईजी निवेदिता कुकरेती को विशेष सचिव गृह की जिम्मेदारी मिली है। वह अपर सचिव गृह की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

विज्ञापन
IG Nivedita Kukreti given responsibility of Special Secretary Home Uttarakhand news in hindi
निवेदिता कुकरेती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अपर सचिव गृह की जिम्मेदारी संभाल रही आईपीएस निवेदिता कुकरेती को अब विशेष सचिव गृह बनाया गया है। इस संबंध में गृह सचिव शैलेश बगौली ने आदेश जारी किए हैं। आईपीएस निवेदिता कुकरेती इसी साल आईजी पद पर पदोन्नत हुई हैं। वर्ष 2008 बैच की आईपीएस अधिकारी निवेदिता कुकरेती इससे पहले कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को संभाल चुकी हैं।

विज्ञापन


पुलिस में उन पर अब एसडीआरएफ का जिम्मा भी है। गृह विभाग और पुलिस के बीच समन्वय के लिए उन्हें मिली इस जिम्मेदारी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पहले आईजी रिद्धिम अग्रवाल गृह विभाग में विशेष सचिव रही हैं। पिछले साल ही उन्हें आईजी कुमाऊं की जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: चीन युद्ध में खाली हुआ जादूंग गांव फिर से होगा आबाद,  23 परिवारों को मिलेंगे पहाड़ी शैली में घर

विज्ञापन
विज्ञापन

एसके मीणा बने पुलिस के मुख्य प्रवक्ता

आईजी सुनील कुमार मीणा को सोमवार को उत्तराखंड पुलिस का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। आईजी मीणा के पास इस वक्त आईजी कानून व्यवस्था का चार्ज है। वह वर्ष 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। मीणा प्रदेश के कई जिलों में कप्तान भी रहे हैं। डीजीपी दीपम सेठ ने उनकी नई जिम्मेदारियों के संबंध में सोमवार शाम को आदेश जारी किए हैं। मा.सि.रि.

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed