फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   If you plan your Chardham Yatra, keep the weather in mind: Pandey

चारधाम यात्रा का बनाएं प्लान तो माैसम का रखें ध्यान : पांडेय

Mon, 11 May 2026 02:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
If you plan your Chardham Yatra, keep the weather in mind: Pandey
देहरादून। मौसम विभाग ने 12 व 13 मई को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

इसके दृष्टिगत गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान मौसम की ताजा जानकारी जरूर प्राप्त करें। पूरी सावधानी के साथ अपनी यात्रा की योजना बनाएं। आयुक्त ने कहा कि मौसम की संवेदनशीलता को देखते हुए 12 और 13 मई को यात्रा कार्यक्रम बनाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें। यदि संभव हो तो मौसम सामान्य होने के बाद यात्रा करें। यात्रा के दौरान प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों के जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। कहा कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सभी विभागों को आवश्यक तैयारियां व व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed