{"_id":"6323717218a25d6807293c18","slug":"if-the-road-of-smart-city-is-dug-and-left-a-case-will-be-filed-dehradun-news-drn4228559132","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी की सड़क खोदकर छोड़ने वालों पर होगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी की सड़क खोदकर छोड़ने वालों पर होगा मुकदमा
सार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की समीक्षा के बाद सीईओ व डीएम सोनिका को यह निर्देश दिए। सड़क पर मलबा, मैटेरियल, गड्ढे पाए जाने पर अपर मुख्य सचिव ने सीईओ स्मार्ट सिटी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने सीईओ स्मार्ट सिटी को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में लगी सभी एजेंसियों के माध्यम से कार्य में और तेजी लाई जाए।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्मार्ट सिटी का काम कर रही संस्थाओं ने अगर सड़क खोदकर छोड़ी तो उनके खिलाफ अब अब मुकदमा दर्ज होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की समीक्षा के बाद सीईओ व डीएम सोनिका को यह निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को सचिवालय में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सड़कों को बार-बार खोदने से जनता को हो रही परेशानी पर नाराजगी जताई। जिलाधिकारी देहरादून सोनिका को निर्देश दिए कि सड़क खोदकर छोड़ने पर संबंधित कार्यदायी संस्था पर एफआईआर दर्ज की जाए। सड़क पर मलबा, मैटेरियल, गड्ढे पाए जाने पर अपर मुख्य सचिव ने सीईओ स्मार्ट सिटी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
अपर मुख्य सचिव ने कार्यदायी संस्थाओं को सभी स्टेक होल्डर्स, सर्विस प्रोवाईडर्स के साथ समन्वय के साथ काम करने को कहा। कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग व लोक निर्माण विभाग को प्रोजेक्ट से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
ट्रैफिक जाम व पार्किंग की समस्या का हो समाधान
अपर मुख्य सचिव ने पार्किंग व ट्रैफिक जाम की समस्या पर ट्रैफिक प्लान को प्रयोगात्मक एवं व्यावहारिक बनाने के साथ ही होटल, प्रतिष्ठानों में पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सीईओ स्मार्ट सिटी को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में लगी सभी एजेंसियों के माध्यम से कार्य में और तेजी लाई जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि निर्माण कार्यों से व्यापारियों और जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।