फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Police: If the policemen name comes up in indecent behaviour with women case will be filed

Dehradun: महिलाओं से अभद्रता में पुलिसकर्मियों का नाम आया तो होगा मुकदमा, डीजीपी ने जारी किए आदेश

Thu, 04 Jul 2024 10:54 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 04 Jul 2024 10:54 AM IST
सार

डीजीपी अभिनव कुमार ने सभी जिला पुलिस प्रभारियों को आदेश जारी किए। कहा कि महिलाओं से दुर्व्यवहार और अनैतिक कार्यों में किसी भी पुलिसकर्मी की संलिप्तता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Police: If the policemen name comes up in indecent behaviour with women case will be filed
उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार - फोटो : ani

विस्तार

महिलाओं से अभद्रता व अनैतिक कार्यों में अगर पुलिस की संलिप्तता सामने आई तो किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में उन्होंने सभी जिला पुलिस प्रभारियों को आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन


इसी क्रम में पंतनगर एसएचओ के खिलाफ महिला से अभद्रता के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जबकि, दो दरोगाओं के खिलाफ रुद्रप्रयाग में कार्रवाई की गई है। बता दें कि पिछले दिनों पंतनगर एसएचओ का एक ऑडियो वायरल हुआ था। एसएचओ एक महिला से अभद्र भाषा में बात कर रहा था। मामला जब उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया तो एसएचओ को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस की छवि होती है धूमिल: अभिनव कुमार
उस वक्त भी डीजीपी अभिनव कुमार ने सभी जिलों को कड़े निर्देश जारी किए थे। अब दो मामले रुद्रप्रयाग में सामने आए हैं। यहां पर महिलाओं से अभद्रता के आरोप में केदारनाथ चौकी प्रभारी मंजुल रावत और गुप्तकाशी में तैनात एक दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है। ये मामले सामने आने के बाद अब डीजीपी ने सभी जिला पुलिस प्रभारियों को आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: यूसीसी फ्रेंडली पोर्टल का काम 90% हुआ पूरा, अक्तूबर से प्रदेश के कानून की नजर में सब होंगे समान

डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि महिलाओं से दुर्व्यवहार और अनैतिक कार्यों में किसी भी पुलिसकर्मी की संलिप्तता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महिला सुरक्षा उत्तराखंड पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। पुलिसकर्मियों की यदि इसमें संलिप्तता सामने आती है तो इससे पुलिस की छवि धूमिल होती है। यही नहीं इससे आम जनमानस और महिलाओं में प्रतिकूल संदेश भी जाता है। पुलिस की कार्यप्रणाली भी प्रभावित होती है। लिहाजा, अब सीधे आरोपियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ जांच के बाद मुकदमा भी दर्ज किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed