फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   If the honorarium is not increased then the agitation will agitate

मानदेय नहीं बढ़ाया तो उग्र करेंगे आंदोलन

Thu, 16 Jan 2020 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
If the honorarium is not increased then the agitation will agitate
खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन करतीं भोजनमाताएं। - फोटो : VIKAS NAGAR
मानदेय बढ़ोतरी समेत विभिन्न सूत्री मांगों के समर्थन में भोजनमाताओं का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। बुधवार को भी भोजनमाताओं ने खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में नारेबाजी कर प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। हरिद्वार से आई भोजनमाताओं के प्रतिनिधिमंडल ने भी धरना स्थल पहुंच प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भोजनमाता संगठन के संरक्षक जगदीश कुमार ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांग को नहीं सुनती तो उन्हें आंदोलन को उग्र करने को बाध्य होना पड़ेगा। पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर आंदोलन चलाया जाएगा। प्रदेश सरकार भोजनमाताओं के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है। लंबे समय से उन्हें मानदेय के नाम पर महज 2000 रुपये की राशि दी जा रही है। इसके साथ ही देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल में अक्षय पात्र फाउंडेशन से आच्छादित स्कूलों में तैनात भोजनमाताओं के भविष्य पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं। उन्होंने 65 वर्ष से अधिक उम्र की भोजनमाताओं को भोजनमाता कल्याण कोष से लाभान्वित कर सेवानिवृत्त करने की मांग की।
विज्ञापन

धरना देने वालों में भगवानपुर हरिद्वार की अनारो देवी, उजा देवी, मेमो देवी, उमेश, मूर्ति देवी, लता देवी, मितलेश, रुड़की की शांति देवी, ममता, कमला राणा, जसवीर कौर, निर्मला खत्री, अंबिका थापा, विरमा देवी, मुकेश देवी, सुमन मिश्रा, रविता, बबली, रोशनी देवी, धरमू देवी, सुनीता, काजल गुप्ता, बबिता, अनारी देवी, बोरो देवी, जसवीर कौर, इंदु तोमर, दीपा थापा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed