फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   If the complaint is not resolved in seven days, then the station in-charge will be: DIG

सात दिनों में निस्तारित नहीं हुई शिकायत तो नपेंगे थाना प्रभारी: डीआईजी

Tue, 22 Jun 2021 12:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
If the complaint is not resolved in seven days, then the station in-charge will be: DIG
देहरादून। डीआईजी रेंज नीरू गर्ग ने कहा कि थानों में यदि शिकायत सात दिनों में निस्तारित नहीं हुई और प्रार्थनापत्र अकारण लंबित रहा तो सीधे तौर पर थानाध्यक्ष जिम्मेदार होंगे। सभी शिकायती पत्रों को रजिस्टर में दर्ज करना होगा। जिनका नियमित तौर पर सीईओ निरीक्षण करेंगे। यदि ऐसा नहीं हुआ तो थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की जाएगी। डीआईजी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी सातों जनपद के पुलिस कप्तानों के साथ गोष्ठी कर रही थी।
विज्ञापन

डीआईजी ने सभी कप्तानों को अपने-अपने जिलों में डिजिटल मैपिंग करने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी जगह सीसीटीवी कैमरे इस तरह से लगवाए जाएं कि कम से कम समय में रूट मैप चिह्नित कर घटना का खुलासा किया जा सके। इस महत्वपूर्ण योजना के लिए जिलों के राजपत्रित अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया जाए। उन्होंने पर्वतीय जनपदों में भी सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को मध्य नजर रखते हुए जांच अधिकारियों की ट्रेनिंग कराने के भी निर्देश दिए गए। एसएसपी देहरादून हरिद्वार को पर्वतीय जनपदों से सामंजस्य स्थापित करते हुए इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टरों की ट्रेनिंग साइबर एक्सपर्ट से कराने के लिए निर्देशित किया गया। नाबालिगों की गुमशुदगी मामलों में अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने सीओ के नेतृत्व में टीम बनाकर ऐसे मामलों के शत प्रतिशत खुलासे के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून सत्र में बरतें ज्यादा सतर्कता
वर्तमान मानसून सत्र के दौरान अधिक बारिश की संभावना के मद्देनजर सभी जिला कप्तानों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। डीआईजी ने कहा कि आपदा प्रबंधन संबन्धी उपकरणों की क्रियाशीलता को उपयोगिता के दृष्टिगत पहले ही चेक कर लिया जाए। आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण प्राप्त कर्मियों की टीम गठित कर ली जाए। इसी प्रकार आगामी माह में चारधाम यात्रा प्रारंभ होने के दौरान यात्रा मार्ग में पूर्व निर्देशों के तहत आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के लिए समुचित पुलिस प्रबंध सुनिश्चित कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed