फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   If restrictions are imposed, the fleet of buses going from Doon to Delhi will be reduced to less than half

Dehradun News: पाबंदी लगी तो आधे से कम रह जाएगा दून से दिल्ली जाने वाली बसों का बेड़ा

Sat, 21 Sep 2024 05:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
If restrictions are imposed, the fleet of buses going from Doon to Delhi will be reduced to less than half
I
विज्ञापन

IIदिल्ली जाने वाली सवारियों से देहरादून डिपो को होती है सबसे अधिक कमाई
I
I

I
Iएक अक्तूबर से दिल्ली में बीएस-3 और बीएस-4 डीजल बसों का प्रवेश किया गया है वर्जित
I
Iराजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए एक अक्तूबर से बीएस-3 और बीएस-4 डीजल बसों का प्रवेश वर्जित हो जाएगा। इसका असर उत्तराखंड से दिल्ली जाने वाली सभी बसों पर पड़ेगा, लेकिन देहरादून से जाने वाली बसों पर सर्वाधिक असर देखने को मिलेगा। इस पाबंदी से दून से दिल्ली जाने वाली बसों का बेड़ा आधे से कम रह जाएगा। इस कारण दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा।
I
I
I
Iराजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने आदेश जारी कर कहा है कि एक अक्तूबर से बीएस-3 और बीएस-4 डीजल बसों को दिल्ली में प्रवेश नहीं मिलेगा। सिर्फ सीएनजी, इलेक्ट्रिक और डीजल की बीएस-6 बसें ही चलेंगी। इससे परिवहन निगम की परेशानी बढ़ गई है। देहरादून डिपो इसे लेकर खासा परेशान है। डिपो की सबसे अधिक कमाई दिल्ली जाने वाली सवारियों से ही होती है। देहरादून से कुल 88 बसें दिल्ली के लिए संचालित होती हैं। इसमें से देहरादून डिपो के बेड़े में 32 सीएनजी बसें हैं। यह सभी बसें दिल्ली जा सकेंगी, जबकि निगम के पास 28 सरकारी बसें हैं, जो अपनी उम्र पूरी कर चुकी हैं।
विज्ञापन

I
Iयह सभी बसें बीएस-3 और बीएस-4 हैं। इन्हें दिल्ली में प्रवेश नहीं मिल सकेगा। सबसे बड़ी समस्या सुपर डीलक्स वॉल्वो बसों के सामने आने वाली है। दून डिपो के बेड़े में 28 वाॅल्वो बसें हैं। वॉल्वो बसों से ही दून डिपो को अच्छी आय होती है, लेकिन बेड़े में शामिल महज पांच बसें ही बीएस-6 हैं। ऐसे में शेष 23 बसों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। इससे दून से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के सामने बड़ी समस्या आ खड़ी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iअब तक नहीं है कोई तैयारी
I
I
I
Iउत्तराखंड परिवहन निगम की बसों को एक अक्तूबर से दिल्ली में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसे लेकर परिवहन निगम परेशान तो है, लेकिन इसकी कोई तैयारी निगम की ओर से अब तक नहीं की गई है। निगम ने वॉल्वो बस ऑपरेटरों को पत्र भेजकर बीएस-6 या सीएनजी बसें उपलब्ध कराने के लिए अवश्य कहा है।

I
I
I
I
I
Iबसों के संचालन के लिए प्रदेश स्तर पर तैयारी की जा रही है। उच्चाधिकारियों के जो भी निर्देश होंगे, उसके अनुसार बसों का संचालन किया जाएगा। - रेखा कहेरा, मंडलीय प्रबंधक, परिवहन निगमI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article