फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   If infected, the result will be made on the examination of term-1

कोरोना संक्रमित होने पर टर्म-1 की परीक्षा के आधार पर बनेगा रिजल्ट

Sat, 07 May 2022 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
If infected, the result will be made on the examination of term-1
इन दिनों केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। अगर कोई छात्र कोरोना संक्रमित होने से टर्म-2 की बोर्ड परीक्षा देने में असमर्थ है, तो उसे टर्म-1 की परीक्षा पर रिजल्ट दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस बाबत जल्द ही बोर्ड की ओर से गाइडलाइन भी जारी की जा सकती है। कोरोना के चलते बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई की ओर से पहली बार दो भागों में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। टर्म-1 की परीक्षा बीते साल दिसंबर में आयोजित की गई थी, जबकि 26 अप्रैल से शुरू हुई टर्म-2 की परीक्षाएं चल रही हैं। केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग की उपायुक्त मीनाक्षी जैन ने बताया कि कोरोना संक्रमित होने के बाद अगर कोई छात्र टर्म-2 की बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो पाया तो उसे टर्म-1 की परीक्षा के आधार पर रिजल्ट दिया जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि, अभी ऐसा कोई मामला सामने नहीं है। इस बाबत जल्द बोर्ड की ओर से गाइडलाइन जारी की जा सकती है। वहीं, एनआईईपीवीडी के प्रधानाचार्य अमित शर्मा ने बताया कि टर्म-2 में प्रतिभाग नहीं कर पाने वाले छात्रों को फेल नहीं किया जाएगा। अगर कोई छात्र दोनों ही भाग की परीक्षा में शामिल नहीं हुआ तो उसे फेल माना जाएगा और उस छात्र को एक बार फिर से पूरे साल पढ़ाई करनी होगी। हालांकि, अभी तक की परीक्षा में संस्थान के शत प्रतिशत छात्र शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed