फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ICSE-ISC board 10th-12th Results Uttarakhand Passing Percentage News

ICSE-ISC Result: उत्तराखंड में 10वीं में 99.19 और 12वीं में 97.89 फीसदी बच्चे पास, बेटियां फिर अव्वल

Mon, 06 May 2024 08:10 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 06 May 2024 08:10 PM IST
सार

ICSE-ISC board 10th-12th Results: इस बार सीआईएससीई से संबद्ध प्रदेश भर के 111 विद्यालयों के 3977 बालक और 3564 बालिकाएं कुल 7541 छात्र-छात्राओं ने 10वीं की परीक्षा दी थी। 

विज्ञापन
ICSE-ISC board 10th-12th Results Uttarakhand Passing Percentage News
रिजल्ट आने की खुशी में झूमे बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से सोमवार को आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) का परिणाम घोषित किया गया।  उत्तराखंड में 10वीं का परीक्षा परिणाम 99.19 फीसदी और 12वीं का 97.89 फीसदी रहा। दोनों ही कक्षाओं में बेटियों ने बेटों को पीछे छोड़ते हुए देशभर में प्रदेश का मान बढ़ाया है।

विज्ञापन


इस बार सीआईएससीई से संबद्ध प्रदेश भर के 111 विद्यालयों के 3977 बालक और 3564 बालिकाएं कुल 7541 छात्र-छात्राओं ने 10वीं की परीक्षा दी। जिसमें से 3934 बालक और 3546 बालिकाएं सफल रहीं। 
विज्ञापन


ICSE-ISC Result: 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी, यहां जानें उत्तराखंड में कैसा रहा छात्रों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 99.19 फीसदी परीक्षा परिणाम रहा। पासिंग प्रतिशत की बात करें तो बालकों का पासिंग प्रतिशत 98.92 फीसदी और बालिकाओं का 99.49 फीसदी रहा। बालिकाओं का पासिंग प्रतिशत बालकों की तुलना में 0.57 प्रतिशत अधिक रहा।

ICSE-ISC board 10th-12th Results Uttarakhand Passing Percentage News

वहीं, प्रदेश के 86 विद्यालयों के 2918 बालक और 2726 बालिकाओं समेत कुल 5644 छात्र-छात्राओं ने 12वीं की परीक्षा दी। इनमें से 2834 बालक और 2691 बालिकाएं पास हुईं और रिजल्ट 97.89 फीसदी रहा। 

पासिंग प्रतिशत की बात करें तो 12वीं में 97.12 फीसदी बालक और 98.72 बालिकाएं ने सफलता प्राप्त की। ऐसे में इसमें भी बालकों की तुलना में बालिकाओं का पासिंग प्रतिशत 1.6 फीसदी अधिक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed