फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ICSE-ISC board 10th-12th Results Declared Uttarakhand News in HIndi

ICSE-ISC Result: 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी, यहां जानें उत्तराखंड में कैसा रहा छात्रों का प्रदर्शन

Mon, 06 May 2024 03:00 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 06 May 2024 03:00 PM IST
सार

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
ICSE-ISC board 10th-12th Results Declared Uttarakhand News in HIndi
रिजल्ट घोषित होने के बाद खुशी मनाते छात्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने आज, 06 मई को कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे वे अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर  जाकर देख सकते हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath Heli Service: तीर्थयात्रियों के लिए मौका...रद्द टिकटों की जगह बुकिंग के लिए आज खुलेगा पोर्टल
विज्ञापन


परिणाम घोषित होने के बाद देहरादून एन मेरी स्कूल में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। सीआईएससीई की बोर्ड परीक्षा के कक्षा 10 में ऑल सेंट कान्वेंट स्कूल नई टिहरी के पार्थ सेमवाल 95.4 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया। जबकि हर्षित डोभाल 95 प्रतिशत अंक हासिल कर रहा दूसरे स्थान पर रहे और  तनिष्क चौरसिया ने 94.8 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कक्षा 12 में ऋषभ पुरसोडा, संजना राजपाल ने 93-93 प्रतिशत अंक के साथ रहे प्रथम। पौड़ी जिले में सीआईएससीई 10वीं में सेंट थॉमस स्कूल के काव्य चौहान ने 98 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टॉप किया। वहीं सीआईएससीई 12वीं में भावमि नेगी ने 93.75 प्रतिशत लाकर क्लास टॉप किया।  सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल कोटद्वार में इंटर की 98.75 प्रतिशत अंक लाकर सृष्टि जोशी टॉपर बनीं।

सेंट जूड्स स्कूल के प्रक्षाल और प्रणव भट्ट टॉपर बने
सेंट जूड्स स्कूल के प्रक्षाल जैन ने 10वीं में 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है। प्रक्षाल जैन का इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने का सपना है। प्रक्षाल जैन ने सफलता का श्रेय माता नीतू जैन और पिता अवनीश जैन के अलावा अध्यापकों का दिया है। स्कूल के पृथ्वीष सिंह लुंठी ने 98.4 प्रतिशत, अंशुमन बहुगुणा ने 98 प्रतिशत, मानष छाबरा ने 97.2 प्रतिशत, क्षैतिज अग्रवाल ने 97.2 प्रतिशत और धारणी बनियाल ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, 12वीं में प्रणव भट्ट 98.30 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉपर बने हैं। प्रणव भट्ट भी इंजीनियर बनना चाहते हैं। वह 26 मई को जेईई एडवांस की परीक्षा में शामिल होंगे। प्रणव भट्ट के पिता सुभाष चंद्र भट्ट विद्युत उपभोक्ता शिकायत मंच ऊधमसिंह नगर में बतौर सदस्य कार्यरत हैं। मां गीता भट्ट गृहिणी हैं। अग्रीमा मित्तल ने 98 प्रतिशत, मो. अदनान जिया ने 98 प्रतिशत, अनुष्का ने 95 प्रतिशत, दिव्या ज्योति परिहार ने 95 प्रतिशत, अनंत पंचौली ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

राजाराम मोहनराय के अरण्व वत्स, स्वास्तिका और विनायक बने टॉपर
राजाराम मोहनराय स्कूल के 10वीं के अरण्व वत्स और स्वास्तिका आर शर्मा 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर बने हैं। जबकि 12वीं में विनायक रोहिला (साइंस) 96 प्रतिशत के साथ टॉपर बने हैं। अरण्य वत्स और स्वास्तिका शर्मा इंजीनियर बनना चाहते हैं। 10वीं में ए परमेक्षशु नवाणी ने 98.20 प्रतिशत, अथर्व चौरसिया ने 97.80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं 12वीं में श्रेया हल्दर ने 96.25 प्रतिशत (मानविकी), दिवांश सिंह ने 91.50 प्रतिशत (कॉमर्स) अंक प्राप्त किए हैं।

10वीं में 99.4 फीसदी अंकों के साथ समर वैली की टॉपर बनीं अविका
समर वैली स्कूल के बच्चों ने सीआईएससीई के 10वीं और 12वीं में उच्च अंकों के साथ सफलता हासिल की है। 10वीं की छात्रा अविका ध्यानी ने 99.4 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल टॉप किया है। अविका की इस सफलता से स्कूल के छात्रों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। सोमवार को रिजल्ट आने से पहले ही 10वीं और 12वीं कक्षा के बच्चे स्कूल पहुंच गए। रिजल्ट जारी होते ही स्कूल में जश्न का माहौल हो गया।

10वीं में ये रहे टॉपर
अविका ध्यानी - 99.4 प्रतिशत
मानसी जैन और श्रेष्ठा रावत - 99 प्रतिशत
वैष्णवी उपाध्याय - 98.8 प्रतिशत
कुश चौहान - 98.6 प्रतिशत
सक्षम सोलंकी - 98.4 प्रतिशत

12वीं में ये रहे टॉपर
निया पुरोहित - 99 प्रतिशत
खुशी यादव - 98.75 प्रतिशत
आशुतोष बहुगुणा - 97.5 प्रतिशत

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed