फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ias sting case police take umesh kumar three companions statement

आईएएस स्टिंग केस: आज पुलिस दर्ज करेगी उमेश कुमार शर्मा के 3 साथियों के बयान

Mon, 12 Nov 2018 09:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 12 Nov 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
ias sting case police take umesh kumar three companions statement
आरोपी को कोर्ट ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

ब्लैकमेलिंग के मामले में चैनल के सीईओ उमेश कुमार शर्मा के तीन साथियों के बयान पुलिस आज दर्ज कर सकती है। तीनों आरोपियों ने उच्च न्यायालय नैनीताल से गिरफ्तारी पर स्टे हासिल किया हुआ है। दूसरी ओर बताया जा रहा है कि मामले में पांचवें आरोपी मृत्युंजय मिश्रा के स्टे प्रार्थनापत्र पर हाईकोर्ट आज फैसला सुना सकता है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों का स्टिंग न कर पाने पर अपने कर्मचारी को धमकाने और सरकार को ब्लैकमेल करने के आरोप में गत 10 अगस्त को चैनल के सीईओ उमेश कुमार शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

पुलिस ने बीते सप्ताह बयान दर्ज करने के लिए नोटिस भेजा था

चैनल के इन्वेस्टिगेशन एडिटर आयुष गौड़ की शिकायत पर पुलिस ने उमेश कुमार शर्मा के अलावा प्रवीण साहनी, सौरभ साहनी, राहुल भाटिया और मृत्युंजय मिश्रा को भी इस मुकदमे में अभियुक्त बनाया है।

 

प्रकरण में पुलिस ने 28 अक्तूबर को उमेश कुमार शर्मा को उसके गाजियाबाद स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन इसी बीच अभियुक्त प्रवीण साहनी, सौरभ साहनी और राहुल भाटिया हाईकोर्ट से स्टे हासिल करने में कामयाब हो गए। मुकदमे के विवेचना अधिकारी एसओ राजपुर अरविंद कुमार ने बताया कि तीनों अभियुक्तों को पुलिस ने बीते सप्ताह बयान दर्ज करने के लिए नोटिस भेजा था। इन अभियुक्तों को गिरफ्तारी पर स्टे, जांच में सहयोग करने संबंधी शर्तों के अनुसार ही दिया गया है, लिहाजा उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed