फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ias Sting Case Accused umesh sharma gone to hospital After Fall in jail toilet

आईएएस स्टिंग मामला: जेल में बिगड़ी उमेश शर्मा की तबीयत, दून अस्पताल में हुआ एमआरआई और अन्य जांच

Thu, 15 Nov 2018 08:01 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 15 Nov 2018 08:01 PM IST
विज्ञापन
Ias Sting Case Accused umesh sharma gone to hospital After Fall in jail toilet
आरोपी उमेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला

आईएएस स्टिंग और ब्लैकमेलिंग के आरोपी चैनल के सीईओ उमेश शर्मा की जेल में अचानक तबीयत बिगड़ गई। कमर, हाथ और गर्दन में दर्द की शिकायत पर उमेश को बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच दून अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि उमेश जेल के बाथरूम में गिर गया था, जिसके कारण उसे यह समस्या हुई थी। दून अस्पताल में उमेश का एमआरआई स्कैन और अन्य जांच करने के बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार एमआरआई स्कैन की रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि उमेश शर्मा 29 अक्तूबर से सुद्धोवाला जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले उमेश के शरीर के बाएं हिस्से में दर्द हुआ था। बुधवार को उमेश बाथरूम में गिर पड़ा। इसके बाद उसकी कमर, हाथ और गर्दन में तेजी से दर्द होने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उमेश को जेल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे दून अस्पताल में इलाज कराने की सलाह दी गई। जेल अस्पताल से दून अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉ डीपी तिवारी से सलाह ली गई। उन्होंने उमेश का एमआरआई स्कैन कराने और व्हील चेयर इस्तेमाल करने की सलाह दी।
 

इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह 11.45 बजे एंबुलेंस से उसे दून अस्पताल लाया गया। न्यूरो सर्जन डॉ. डीपी तिवारी के छुट्टी पर होने के कारण उसे वरिष्ठ फिजिशियन डॉ केसी पंत के पास ले जाया गया। डॉ. केसी पंत ने बताया कि उमेश हाथ, कमर और गर्दन में दर्द बता रहा था।
 

इसके अलावा उसे मधुमेह व ब्लड प्रेशर की भी समस्या है, जिसका इलाज चल रहा है। इसके लिए उमेश का ब्लड टेस्ट कराया गया और फिर डॉ. तिवारी की सलाह पर एमआरआई स्कैन कराया गया। सभी जांच रिपोर्ट  शुक्रवार को आएंगी। इसके बाद ही उमेश को आगे के इलाज की सलाह दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed