फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ias Sting Case Accused umesh kumar shocking talk after Released Jail

जेल से रिहा होते ही आईएएस स्टिंग केस के आरोपी उमेश कुमार ने कही ऐसी बात, सरकार की बढ़ी सिरदर्दी

Fri, 30 Nov 2018 08:21 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 30 Nov 2018 08:21 AM IST
विज्ञापन
Ias Sting Case Accused umesh kumar shocking talk after Released Jail
उमेश कुमार

स्टिंग प्रकरण में एक माह बाद जेल से रिहा हुए निजी चैनल के सीईओ उमेश कुमार शर्मा ने ऐसी बात बोल दी जिससे सरकार की परेशानी बढ़ सकती है। उमेश कुमार ने दो टूक कहा कि राज्य के भ्रष्टाचारियों को बेनकाब करने की उनकी मुहिम जारी रहेगी। स्टिंग आपरेशन हुए हैं तो सामने भी आएंगे।

विज्ञापन


सरकार ने पुलिस से आपराधिक षड्यंत्र के तहत उन्हें गिरफ्तार कराया था। बड़ी बात यह है कि चार माह में उत्तराखंड और झारखंड सरकार पूरी ताकत झोंकने के बाद भी उनके खिलाफ ब्लैकमेलिंग का एक भी सबूत नहीं ला सकी है।
विज्ञापन


उन्हाेंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के ईद-गिर्द भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है। अब वह सरकार के भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच कराने को कानूनी लड़ाई लडे़ंगे। रांची के बिरसा मुंडा जेल से रिहा होने के बाद सीईओ उमेश कुमार ने दूरभाष पर अमर उजाला से बातचीत में सवाल उठाया कि सरकार को उमेश से क्या डर था, स्टिंग की साजिश थी तो किसको ब्लैकमेल करना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यदि सरकार सही काम कर रही है तो उसे किस बात का डर था। जो रातों-रात उनके खिलाफ लंबे समय तक जेल में रखने की साजिश रची गई। एक के बाद एक फर्जी मुकदमे दर्ज कराए गए।

गोपनीय ढंग से 80 दिन पहले उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। बाद में कोर्ट को गुमराह कर उनके खिलाफ गिरफ्तारी और सर्च वारंट लिया गया। यही नहीं गिरफ्तारी के समय पुलिस उनके आवास में घुसकर काफी सामान उठाकर ले गई। इन सब के बावजूद चार माह में पुलिस और सरकार उनके खिलाफ एक भी सबूत नहीं जुटा सकी है।

सरकार के मुखिया ने रांची में उस व्यक्ति के माध्यम से मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके घर उनका आना-जाना था। उन्हाेंने कहा कि स्टिंग आपरेशन हुए हैं तो सामने भी आएंगे। उन्हाेंने उच्चतम न्यायालय को पहले ही दो स्टिंग होने की जानकारी दे दी है। उन्हें न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा विश्वास है। गलत साबित होने पर वह हर सजा भुगतने को तैयार हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed