आईएएस स्टिंग मामला: निजी चैनल के सीईओ से बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से भी निकल सकते हैं कई राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी चैनल के सीईओ उमेश कुमार शर्मा की गिरफ्तारी के दौरान कब्जे में लिए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से भी कई राज निकल सकते हैं।
इसी लिहाज से जब्त की गई हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव और लैपटॉप को खंगाला जा रहा है, ताकि सीईओ पर शिकंजा कसने को नए साक्ष्य मिल सकें।
उत्तराखंड पुलिस ने पूरी तैयारी के साथ निजी चैनल के सीईओ उमेश कुमार शर्मा की घेराबंदी की है। सीएम और अपर मुख्य सचिव के स्टिंग ऑपरेशन में फेल होने पर एडिटर इन्वेस्टिगेशन को धमकी देने के मामले में गिरफ्तारी करने के साथ पुलिस को कोठी से काफी कुछ मिलने की जानकारी दी थी।
कोठी और ऑफिस से ये इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हुए बरामद
कोर्ट से गैर जमानती वारंट लेने के साथ कोठी और ऑफिस की तलाशी को सर्च वारंट भी लिया था, ताकि कार्रवाई में किसी तरह की दिक्कत न आई। सीओ विकासनगर और सीओ मसूरी को पूरी रणनीति समझाकर भेजा गया था।
पुलिस को कोठी और ऑफिस की तलाशी में नगदी के अलावा कई हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव, मेमोरी कार्ड, आई पैड, लैपटाप, कैमरे और डीवीडी बरामद हुई हैं।
एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि बरामद हुए कंप्यूटर हार्ड डिस्क और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का भी रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। जांच में जिस तरह के तथ्य आएंगे, उसी आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।