{"_id":"5bd33465bdec2269b34594f3","slug":"ias-pankaj-pandey-filled-advance-bail-petition-in-session-court-in-nh-74-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-74: हाईकोर्ट के बाद अब आईएएस पंकज पांडेय ने सेशन कोर्ट में लगाई अग्रिम जमानत याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-74: हाईकोर्ट के बाद अब आईएएस पंकज पांडेय ने सेशन कोर्ट में लगाई अग्रिम जमानत याचिका
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Fri, 26 Oct 2018 09:06 PM IST
विज्ञापन
court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच घोटाले में आरोपी आईएएस पंकज पांडेय ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के समक्ष अग्रिम जमानत का प्रार्थनापत्र दाखिल किया है। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 30 अक्तूबर की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
इससे पहले पंकज पांडे ने उत्तराखंड हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी। न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ के समक्ष सरकारी अधिवक्ता ने याचिका का इस आधार पर विरोध किया था कि पंकज पांडेय बगैर सत्र न्यायालय गए हाईकोर्ट आ गए थे।
विज्ञापन
सरकारी अधिवक्ता ने कोर्ट को आश्वस्त किया था कि याची 30 अक्तूबर तक सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल कर सकता है और 30 अक्तूबर या इस याचिका पर निचली अदालत के फैसले तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद हाईकोर्ट की ओर से निचली अदालत में याचिका दायर करने की छूट के साथ पांडे ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ले ली थी। जिला शासकीय अधिवक्ता सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि याचिका पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने 30 अक्तूबर की तिथि नियत की है।