फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   I will make a film on Uttarakhand classic romance: Jay Prakash shah

देहरादून : उत्तराखंड की क्लासिक प्रेमकथा पर बनाऊंगा फिल्म - जय प्रकाश

Wed, 10 Feb 2021 01:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 10 Feb 2021 01:19 PM IST
विज्ञापन
I will make a film on Uttarakhand classic romance: Jay Prakash shah
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक जय प्रकाश शाह ने घोषणा कि वह उत्तराखंड की किसी एक मशहूर प्रेम कथा पर बड़ी फिल्म बनाएंगे। कोशिश यह होगी कि यह हिंदी के साथ ही गढ़वाली और अन्य भाषाओं में बने। इसके नायक, नायिका और प्रमुख कलाकार भी उत्तराखंड के होंगे।

विज्ञापन


जय प्रकाश शाह ने यह घोषणा देहरादून में प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में की। वह ख्यातिलब्ध गीतकार संदीप नाथ के साथ उत्तराखंड की वादियों में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन तलाशने मंगलवार को दून पहुंचे थे। साजन की बाहों में, पूरब पश्चिम (नई), धर्मात्मा, आतिश, सौदा, मार्केट जैसी 20 से अधिक फिल्मों का निर्देशन कर चुके जय प्रकाश शाह ने कहा कि लॉकडाउन के चलते सिनेमा भी प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन


ऐसे में बीते 10 महीने से ओटीटी प्लेटफार्म और उस पर चल रहे शो ने दर्शकों को लुभाने का काम बखूबी से किया है, लेकिन बड़े रुपहले पर्दे के सिनेमा की जगह कभी वेब सीरीज नहीं ले सकती। हालात जैसे ही सामान्य होंगे, दर्शक बड़े पर्दे वाली फिल्मों की ओर लौटेंगे और सिनेमाघरों के सामने फिर लंबी कतारें होंगी। वेब सीरीज की फूहड़ता पर उन्होंने रोक लगाने की भी हिमायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेज थ्री (कितने अजीब रिश्ते हैं यहां पर), चांद नजर आया (सांवरिया), फैशन (ये फैशन का है जलवा), सुन रहा है ना तू, रो रहा हूं मैं (आशिकी-2) जैसे गीतों के रचनाकार संदीप नाथ ने कहा यह सच है कि आज के दौर में अच्छे गीत कम लिखे जा रहे हैं। लेकिन आज भी कुछ गीतकार अच्छे गीत लिख रहे हैं।


यह भी सच है कि दर्शकों की मांग के अनुसार ही फिल्में बनाई जाती हैं। फिल्में समाज से ही प्रेरित होती हैं। समाज में बदलाव के साथ ही फिल्मों में भी बदलाव देखने को मिलता है। इस मौके पर प्रेस क्लब के सभागार में महामंत्री गिरधर शर्मा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी की अगुवाई में चमोली में आई आपदा में शहीद हुए लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed