{"_id":"2cbe49fb36585c87207630d8e0084cd1","slug":"i-am-close-to-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं सीएम का करीबी हूं बच्चू...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं सीएम का करीबी हूं बच्चू...
देहरादून/इंटरनेट ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2013 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भई अपने उत्तराखंड में तो छुटभैय्ये नेताओं की भी मौज है। अब क्या करें इत्ता सा तो हमारा प्यारा उत्तराखंड ऊपर से उसमें नाते रिश्तेदारी भी बहुत लंबी चौड़ी होती है। तभी ना हर कोई मुख्यमंत्री का करीबी निकल आता है।
विज्ञापन
अगर हम यूपी में ही रह रहे होते तो क्या एक महाशय सरेबाजार अधिकारियों को गाली गलौच कर खुद को तुर्रमखां बता धौंस जमा पाता। आप भी सुनिए।
हुआ यूं कि पलटन बाजार में एक अवैध निर्माण के खिलाफ हो रही कार्रवाई रोकने की सिफारिश लेकर एक कांग्रेसी नेता एमडीडीए कार्यालय पहुंच गया।
प्राधिकरण अधिकारी ने इनकार किया तो नेता ने कार्रवाई पर अभियंता को खामियाजा भुगतने की धमकी दे डाली। उसने अधिकारी पर मुख्यमंत्री का करीबी होने का धौंस भी जमाया।
विज्ञापन
रविवार को एमडीडीए सचिव ने एक शिकायत पर पलटन बाजार में चल रहे अवैध निर्माण का निरीक्षण किया था। उन्होंने मामले में सीलिंग का निर्देश दिया था।
सोमवार को एक कांग्रेस नेता एमडीडीए कार्यालय आकर एक अधिकारी को उक्त निर्माण पर कार्रवाई नहीं करने के लिए कहा। नेता ने अधिकारी से कहा कि वह इशारे में अभियंता को मौके पर न जाने के लिए कहे।
विज्ञापन
जब अधिकारी ने ऐसा करने से मना कर दिया तो नेता भड़क गया और गालीगलौज पर उतर आया। नेता ने कहा कि ‘देखता हूं, अभियंता कैसे कार्रवाई करता है।’
बाद में उसने अधिकारी के सामने एक नजूल मामले की फाइल भी रखी। अफसर ने उच्चाधिकारी के आने पर ही हस्ताक्षर कराने की बात कही तो नेता बड़बड़ाते हुए निकल गया।
देखा नेताजी का जलवा। साथ में दो पिठ्ठू नहीं और भिड़ गए बता कर सीएम का करीबी। अब ऐसा लगता है सीएम साहब को अपने करीबियों की एक लिस्ट जारी कर ही देनी चाहिए। पता तो चलेगा किसकी सुने किसकी नहीं।