{"_id":"5888b3ca4f1c1b5c02cf5d33","slug":"i-am-born-uttarakhandi-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं उत्तराखंड की बेटी ही नहीं बहू भी हूं : ऋतु खंडूड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं उत्तराखंड की बेटी ही नहीं बहू भी हूं : ऋतु खंडूड़ी
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Wed, 25 Jan 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
ऋतु खंडूड़ी
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमकेश्वर की भाजपा प्रत्याशी ऋतु खंडूड़ी भूषण ने उन्हें बाहरी और पैराशूट प्रत्याशी बताए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। ऋतु ने कहा कि मैं उत्तराखंड की बेटी के साथ-साथ बहू भी हूं।
इसी प्रदेश में मेरा जन्म हुआ है और चमोली जिले में मेरा ससुराल है। विपक्षी पार्टियों के पास मेरे खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है। इसीलिए वह जनता को भ्रमित करने के लिए मुझे बिहारी का बता रहे हैं। मेरे पति बिहार में सेवारत हैं। इसका मतलब ये नहीं हुआ कि मैं बिहार की हूं।
बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए यमकेश्वर की भाजपा प्रत्याशी ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि वह जय दुर्गा सामाजिक कल्याण संस्था के माध्यम से चमोली और पौड़ी जनपद में वर्षो से स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में लोगों की सेवा करती आ रही हैं।
विज्ञापन
राज्य की सभी समस्याओं से अनभिज्ञ नहीं है। यमकेश्वर क्षेत्र की समस्याओं से भली भांति परिचित हूं। चुनाव जीतने के बाद विधानसभा क्षेत्र में उच्च शिक्षा, स्वास्थ, सड़क और इंस्टीट्यूट खोलना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
वर्तमान विधायक विजया बड़थ्वाल की नाराजगी के बारे में उन्होंने बताया कि उनकी कोई नाराजगी नहीं है। टिकट नहीं मिला तो थोड़ी बहुत दुख तो होता ही है। मुझे उम्मीद है कि विजया बड़थ्वाल मान जाएगी और अपना आशीर्वाद भाजपा को देगी।