{"_id":"5d3543b18ebc3e6cc5783688","slug":"hustle-on-molestation-at-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादूनः युवती संग छेड़छाड़ पर हंगामा, माफी मांगने के बाद छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादूनः युवती संग छेड़छाड़ पर हंगामा, माफी मांगने के बाद छोड़ा
Mon, 22 Jul 2019 10:40 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 22 Jul 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
सहारनपुर चौक पर रविवार शाम एक युवती से छेड़छाड़ के बाद हंगामा हो गया। हालांकि बाद में आरोपी के लिखित माफी मांगने के बाद युवती ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। घटना रविवार शाम करीब 6:30 बजे सहारनपुर रोड पर हुई। दो युवतियां स्कूटी पर लाल पुल से सहारनपुर चौक की तरफ जा रही थीं।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी बीच एक युवक ने स्कूटी सवार युवती से छेड़छाड़ की। युवतियों ने विरोध जताया तो युवक अभद्र भाषा प्रयोग करने लगा। इसी दौरान पुलिस पहुंचने पर युवक मौके से खिसक गया। हालांकि बाद में पुलिस युवक को घर से पकड़कर लाई। बाजार चौकी प्रभारी अरुण त्यागी के अनुसार आरोपी के लिखित माफी मांगने के बाद युवती ने किसी तरह की कार्रवाई से मना कर दिया है।
विज्ञापन
लोगों ने किया चौकी प्रभारी को सम्मानित
नशे के धंधे में सक्रिय लोगों पर कार्रवाई करने पर ब्रहमपुरी के नागरिकों ने रविवार को बाजार चौकी प्रभारी अरुण त्यागी को बुके और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। चौकी प्रभारी अरुण त्यागी ने कुछ दिन पहले दो महिलाओं समेत कई लोगाें को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। इस मौके पर तोशिर अहमद, कादिर, शमीम, मुरसलीन, फारुख, अब्दुल कादिर, फिरोज, सादिक, सलमान, इमरान, शंकर, विजयपाल, रवि, मोहित, शोएब, वासिद, नूर मोहम्मद और रफीक मौजूद रहे।
विज्ञापन
मारपीट, बलवे की धारा में मुकदमा दर्ज
रायपुर क्षेत्र में हुई मारपीट के मामले में सात लोगों के खिलाफ बलवे की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार कुड़कावाला निवासी हाजी अब्दुल वाहिद ने इमरान समेत सात-आठ लोगों पर लाठी-डंडाें से हमलाकर घायल करने का मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।