पति-पत्नी खुद को बताते थे सीआईडी अफसर, तरीके सुन पुलिस भी रही गई भौचक्की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को सीआईडी अधिकारी बताकर पति-पत्नी ठगी की घटनाओं को अंजाम देते थे। जब पुलिस को उनका तरीका पता चला तो वह भी भौचक्की रह गई। युवक की नौकरी लगवाने के नाम पर 30 हजार की ठगी करने वाले दंपति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से कई फर्जी मुहर और पुलिस की वर्दी भी बरामद हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नगर के मोहल्ला पठानपुरा निवासी कलीम पुत्र शराफत के घर कुछ दिन पूर्व एक महिला और पुरुष आए थे। महिला ने खुद को सीआईडी अधिकारी और अपने साथ आए शख्स को अपना जूनियर बताया था। कलीम से उसके छोटे भाई अलीम की सीआईडी एजेंट के तौर पर नौकरी लगवाने का प्रस्ताव दिया था। झांसे में आकर अलीम ने अपने फोटो और आधार कार्ड दिया था।
बाद में सहारनपुर ले जाकर अलीम से दौड़ लगावाई और उसे सीआईडी का फर्जी पहचान पत्र भी थमा दिया। इसी बीच महिला ने मेडिकल टेस्ट और अन्य कामों के लिए 30 हजार रुपये भी उससे लिए। बाद में पहचान पत्र की जांच कराई तो वह फर्जी निकला। इस पर कलीम ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस ने सुल्तानपुर निवासी हाल निवासी लालबड़ा नवाब और उसकी पत्नी नईमा बानो को गिरफ्तार किया है। वहीं, विवेचक पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों आरोपी पति पत्नी हैं। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान का कहना है कि दोनों आरोपियों के कब्जे से कई फर्जी आईडी मुहर और पुलिस की वर्दी बरामद हुई है। उनका कहना है कि बिना सत्यापन कराएं मकान किराए पर देने वाले मकान मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।