फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   husband threatens to jump from roof sent to jail

छत से कूदने की धमकी देता है पति, मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

Mon, 22 Jul 2019 01:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 22 Jul 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
husband threatens to jump from roof sent to jail
harassment

एक महिला ने अपने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। कहा कि वह छत से कूदकर आत्महत्या करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


बंबाघेर निवासी महिला ने महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी को दिए पत्र में कहा कि उसका विवाह रामाविहार रोहणी दिल्ली निवासी अश्वनी शर्मा के साथ हुआ है। उनका एक बेटा भी है। 
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही उसका पति मारपीट करने लगा। महिला का कहना है कि वह किसी तरह छुपकर रामनगर में अपनी बहन के घर आ गई। वहां भी उसके पति ने उसका जीना मुश्किल करते हुए उस पर तेजाब डालने की धमकी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर की छत पर चढ़कर कूदने का प्रयास किया। उसके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है। महिला ने अपने पति के आतंक से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। 


मामले में महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed