उत्तराखंड: भतीजे ने चाचा के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, खौफनाक तरीके से ली जान
- झाड़-फूंक के बहाने बग्घा चौवन के जंगल में ले जाकर बेरहमी से रेता डिंपल का गला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में भतीजे ने चाचा के साथ मिलकर अपनी पत्नी का गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी चाचा-भतीजे को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त बाइक, चाकू और मोबाइल बरामद कर लिया है। इधर, मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
बृहस्पतिवार को एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने सीओ एमसी बिंजौला के दफ्तर में हत्याकांड का खुलासा किया। बताया कि गदरपुर के वार्ड संख्या 3 निवासी पार्वती ने कोतवाली में अपनी 29 वर्षीय बेटी डिंपल पत्नी नीरज कोहली निवासी बानूसी की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।
महिला की तलाश में जुटी पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में आखिरी बार डिंपल अपने पति के साथ बाइक पर जाती दिखी। इस पर 26 अगस्त की शाम को पुलिस ने पति नीरज और उसके बिरिया मझोला निवासी चाचा विनोद राम से पूछताछ की।
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह 24 अगस्त को डिंपल को बाइक से घुमाने के लिए बग्घा चौवन के जंगल ले गए थे। वहीं, दोनों ने मिलकर उसकी चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और शव झाड़ी में फेंक दिया। पति नीरज की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया है।
दोनों ने वारदात में पड़ोसी दीपक कुमार की बाइक प्रयोग की। इधर, मृतका की मां पार्वती देवी ने थाने में उसके पति नीरज कोहली, ससुर देवराज, सास गंगा देवी, ननद डौली और हेमा तथा चचिया ससुर हरीश कोहली के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर सौंपी। पुलिस ने सभी कि खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम में एसएसआई देवेंद्र गौरव, एसआई लक्ष्मण सिंह, अनिल कुमार, बबीता, नवीन रजवार, अरविंद डंगवाल, नीलम आदि थे। मृतका की 11 माह की एक बेटी भी है।
लॉकडाउन में मुंबई से नौकरी छोड़कर आया था नीरज
एसपी सिटी ने बताया कि नीरज बेरोजगार था और मुंबई से नौकरी छोड़कर लौटा था। 23 अगस्त को उसने चाचा विनोद के पास आकर साजिश रची। पहले तो उसका चाचा तैयार नहीं हुआ लेकिन बाद में तैयार हो गया। वह पत्नी डिंपल को पहले उईन गांव ले गया। जहां से चाचा विनोद को बुलाया। विनोद की ससुराल बग्घा में है, जहां झाड़ फूंक के बहाने ले गए। भारमल के जंगल मे सड़क से तीन किमी अंदर एक जगह दलदल में बाइक फंस गई तो पैदल अंदर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। चाचा को 25 हजार रुपये देने का भी लालच दिया।
पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर की थी डिंपल
मृतका डिंपल पांच भाई बहनों में चौथे नंबर की थी। उसकी मां पार्वती ने बताया कि डिंपल ने एमए और बीएड किया था। 24 नवंबर 2017 को उसका विवाह हुआ था। दिसंबर 2019 में ही वह मायके से आई थी। हत्यारोपी पति भी अपने परिवार का इकलौता बेटा है, उसकी चार बहनें हैं।