फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   husband killed wife in rishikesh

महज शक होने पर बीवी का किया ऐसा हाल कि देखने के बाद पुलिस हो गई सन्न

Thu, 02 Nov 2017 09:45 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 02 Nov 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
husband killed wife in rishikesh
roshan

महज एक शक के कारण पति ने अपनी बीवी का ऐसा हश्र किया कि मौके पर पहुंची पुलिस भी सन्न रह गई।

विज्ञापन


बुधवार को तड़के 4 बजकर 45 मिनट पर रोशन लाल पुत्र स्व. किशन लाल मूल निवासी परतापुर मेरठ ने ऋषिकेश कोतवाली पहुंचकर पुलिस को ऐसी सूचना दी कि पुलिस विश्वास नहीं कर पाई।

रोशन लाल हाल निवासी ऋषिकेश ने पुलिस को बताया कि उसने रात करीब 3.30 बजे अपनी पत्नी रूपा (21) वर्ष की तार से गला दबा कर हत्या कर दी है। 

हत्यारोपी रोशन लाल को किया गिरफ्तार

husband killed wife in rishikesh
arresting
सूचना की वास्तविकता जांचने के लिये अधिकारी उ.नि. रघुवीर सिंह मय फ़ोर्स मौके पर पहुंचे। 

इस मामले में विवाहिता के भाई दीपक पुत्र विकास सरकार निवासी मायाकुंड ऋषिकेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर हत्यारोपी रोशन लाल को गिरफ्तार कर लिया गया।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि हत्यारोपी को अपनी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध होने का शक था। जिस कारण उसने उसकी हत्या की। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed