फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Wife Done Husband Murder with Lover in Rishikesh, Dead Body Buried in Toilet

ऋषिकेश: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की खौफनाक साजिश, घर के शौचालय में ही दफना दिया शव

Sun, 26 Jul 2020 11:10 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 26 Jul 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
Wife Done Husband Murder with Lover in Rishikesh, Dead Body Buried in Toilet
बीस बीघा बापूग्राम में मौत के मामले में छानबीन करती पुलिस - फोटो : RISHIKESH

तीर्थनगरी ऋषिकेश में महिला द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला घोटकर हत्या करने के बाद घर के ही शौचालय में गाड़ने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने हत्यारोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


कोतवाल रितेश साह ने बताया कि नरेंद्र राठी (40) पुत्र गोपाल राठी, निवासी बीस बीघा गली नंबर-9 बापूग्राम टैक्सी चालक था। जो अपने घर से एक जुलाई से गायब चल रहा था। 10 जुलाई को नरेंद्र राठी की मां कुसुम देवी ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। इस बीच पुलिस अपनी जांच में जुटी हुई थी। इस दौरान पूछताछ के लिए मृतक नरेंद्र राठी की पत्नी पूजा राठी को पुलिस ने थाने बुलाया। लेकिन वह पुलिस के सवालों का हर बार गोलमोल जवाब देती रही। जिस कारण वह शक के दायरे में थी। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में पूजा राठी ने बताया कि उसका पति रोज रात को शराब के नशे में घर पहुंचकर मारपीट करता था। इस दौरान घर में पलंबर का काम करने आए अमन कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी गली नंबर-2, बापूग्राम से उसकी मुलाकात हुई। इसके बाद अमन का अक्सर घर पर आना-जाना शुरू हो गया। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ तो उन्होंने नरेंद्र राठी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। एक जुलाई को ही योजना के अनुसार अमन ने घर के शौचालय में लगी सीट को उखाड़कर करीब पांच फुट का गड्ढा बना लिया था। इसके बाद शाम को अमन घर में ही आकर कहीं छुप गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही रात को नरेंद्र शराब पीकर काम से लौटा, पत्नी ने योजनाबद्ध ढंग से आमलेट बनाकर खिलाया। जैसे ही नरेंद्र को बेहोशी छाने लगी अमन ने उस पर हमला बोल दिया। इस बीच छीना झपटी में पूजा को भी चोट आई। लेकिन तभी उसने नरेंद्र के पांव दबा दिए और अमन ने गला घोटकर नरेंद्र की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने शव को शौचालय में पहले से किए गए गड्ढे में ठिकाने लगाकर उसके ऊपर सीट लगाकर बकायदा चारों तरफ टाइल लगा दी। ताकि किसी को शक न हो। मामले के खुलासे पर मौके पर मौजूद एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल और सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी ने पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है।

एक गलती से पुलिस के शिकंजे में फंसे आरोपी

पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी पत्नी पूजा ने बताया कि 20 जुलाई को उसके पति ने उसे फोन कर उसके साथ गाली गलौच की थी। तीन बच्चों को भी मारने की धमकी दी थी। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि आरोपी महिला पूछताछ में हर बार एक ही बात कहती रही की वह पीड़ित है, जबकि पुलिस उसी को परेशान कर रही है। उसने अपने पति की गुमशुदगी भी नहीं लिखाई थी। उसका लापरवाह रवैया देखकर ही उस शक के दायरे में आ चुकी थी।

पुलिस ने नरेंद्र के फोन की सीडीआर निकाली तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। नरेंद्र के फोन से तीन कॉल तो की गई थी, लेकिन आईएमई नंबर चेक करने पर फोन सेट किसी और का निकला। इसके बाद पुलिस ने पूजा की भी कॉल डिटेल निकलवाई, जिसमें सबसे अधिक बार उसने अमन के साथ बात की थी। आरोपियों की यही गलती उनके लिए पुलिस का शिंकजा बन गई। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो दोनों टूट गए और उन्होंने सारी कहानी खुद बयां कर दी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed