फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Husband informs fake info of bomb in train to stop wife in dehradun

पत्नी को मायके जाने से रोकने के लिए पति ने दी ट्रेन में बम की सूचना, मचा हड़कंप

Fri, 09 Aug 2019 02:22 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 09 Aug 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
Husband informs fake info of bomb in train to stop wife in dehradun
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कॉल सेंटर में काम करने वाले एक युवक ने पत्नी को मायके जाने से रोकने के लिए जनता एक्सप्रेस में बम की झूठी सूचना रेलवे को दे दी। इस सूचना से रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सुरक्षाबलों ने जाने के लिए तैयार खड़ी ट्रेन को रुकवाया और खंगालना शुरू किया।

विज्ञापन


बम डिस्पोजल और डॉग स्कवॉयड ने भी एक्सप्रेस से लेकर स्टेशन तक छानबीन की, लेकिन, कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। तब जाकर सुरक्षाबलों ने राहत की सांस ली। वहीं देर रात पुलिस ने सूचना देने वाले युवक को भी गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

इनक्वायरी से ट्रेन में आरडीएक्स होने की बात कही

जनता एक्सप्रेस रोजाना शाम सवा छह बजे देहरादून स्टेशन से वाराणसी के लिए रवाना होती है। बृहस्पतिवार शाम पांच बजकर 40 मिनट पर यह प्लेटफॉर्म नंबर दो पर रवाना होने के लिए खड़ी थी। बड़ी संख्या में यात्री इसमें सवार हो चुके थे। तभी एक व्यक्ति तेजी से इनक्वायरी विंडो पर पहुंचा और रेलकर्मी से बोला ‘जनता एक्सप्रेस में आरडीएक्स रखा है।

डोईवाला पहुंचते ही इसमें विस्फोट हो जाएगा’। यह सुनते ही इनक्वायरी में तैनात कर्मी के हाथ-पांव फूल गए। उसने अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। इस पर एसपी सिटी श्वेता चौबे, एसओ जीआरपी दिनेश कुमार के अलावा रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स स्टेशन पर मौके पर पहुंची और तुरंत पूरी ट्रेन खाली कराई। बम डिस्पोजल और डॉग स्कवॉयड से ट्रेन की तलाशी ली।

पत्नी के साथ किसी बात पर विवाद हो गया था

करीब आधे घंटे तक छानबीन होती रही, लेकिन कहीं कुछ संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया, लेकिन कई यात्री इतने दहशत में थे कि उन्होंने गंतव्य जाने की बजाय वापस जाना उचित समझा। 

रेलवे पुलिस के एएसपी मनोज कत्याल ने बताया कि देर रात झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति आशीष नंदा निवासी गुरु रोड को गिरफ्तार कर लिया गया। एएसपी के अनुसार आशीष नंदा एक कॉल सेंटर में काम करता है। इन दिनों उसके सास-ससुर घर आए हुए थे। बृहस्पतिवार को आशीष का पत्नी के साथ किसी बात पर विवाद हो गया था।

विज्ञापन

विस्फोटक की झूठी सूचना दी

विवाद बढ़ता देख उसकी पत्नी मां-बाप को वापस भेजने के लिए उन्हें लेकर रेलवे स्टेशन आ गई। आशीष को लगा कि उसकी पत्नी भी मां-बाप के साथ जा रही है। पत्नी को रोकने के लिए ही उसने ट्रेन में विस्फोटक की झूठी सूचना दी थी। 

पुलिस ने खंगाली सीसीटीवी फुटेज, खामी आई सामने
छानबीन के बाद जनता एक्सप्रेस को करीब आधा घंटे की देरी से रवाना किया गया। उसके बाद पुलिस ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली। सूचना देने वाला व्यक्ति हाफ पैंट पहने था। उसके बाद वह तेजी से स्टेशन के गेट से बाहर निकल गया। लेकिन बाहर कैमरे न होने पर उसका पता ही नहीं चला कि वह कहां गया। इसके अलावा एक डोर मेटल डिटेक्टर भी खराब है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed