शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन, लेकिन पति पहुंच गया हवालात, सच जानकर उड़ गए सबके होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करवाचौथ से दो दिन पहले शादी होकर ससुराल पहुंची दुल्हन पति के घर आने इंतजार करती रह गई और पति को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया। एक दिन पहले जिस युवक के संग सात फेरे लेते हुए दुल्हन ने हजारों सपने देखे हुए थे वे पलभर में ही टूट गए।
आर्म्स एक्ट में वांछित चल रहे युवक को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव रामपुर निवासी एक युवक की बृस्पतिवार को शादी हुई। शादी की रस्में होने के बाद शाम को युवक दुल्हन को लेकर घर आ गया।
पहली बार ससुराल पहुंची दुल्हन अपनी नई जिंदगी की शुरुआत पर बेहद खुश थी। सात फेरे लेते हुए पति के साथ जो सपने देखे थे अब उनके पूरा होने का समय आने वाला था। हाथों पर पति के नाम की मेहंदी लगाकर शाम को दुल्हन पति के घर लौटने का इंतजार कर रही थी।
इसी बीच एक खबर ने दुल्हन के साथ ही पूरे परिवार की खुशियां गायब कर दी। दरअसल, युवक पर आर्म्स एक्ट का एक पुराना मामला चल रहा था। कई बार कोर्ट ने उसे आर्म्स एक्ट में हाजिर होने के आदेश भेजे गए, लेकिन युवक कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। इस पर कोर्ट ने उसके वारंट जारी किए थे।
कोर्ट के आदेश पर पुलिस बृहस्पतिवार की शाम उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो वह घर के पास ही मिल गया। पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली ले आई और हवालात में बंद कर दिया। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर उसकी शादी होने की जानकारी देते हुए उसे छोड़ने की गुजारिश की, लेकिन पुलिस ने कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए छोड़ने से इनकार कर दिया।
कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि युवक पर आर्म्स एक्ट का मामला चल रहा था। कोर्ट की ओर से वांरट जारी करने पर उसे गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार को युवक को जेल भेज दिया गया।