फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Husband gives triple talaq to Wife for Dowry, Lawsuit registered on Inlaws Family

दहेज के लिए पत्नी को दिया तीन तलाक, कोर्ट के आदेश पर पति समेत चार पर मुकदमा

Fri, 13 Mar 2020 06:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर(हरिद्वार)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर(हरिद्वार) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 13 Mar 2020 06:23 PM IST
सार

  • विवाहिता को तलाक देकर घर से निकालने का मामला

विज्ञापन
Husband gives triple talaq to Wife for Dowry, Lawsuit  registered on Inlaws Family
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के हरिद्वार में लक्सर में दहेज और कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों के महिला को मारपीट कर घर से निकालने और तीन तलाक देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर आदमपुर गांव निवासी शबाना ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उसका विवाह उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर के थाना चिलकाना निवासी सावेज के साथ 20 अप्रैल 2019 को मुस्लिम रीति रिवाज के तहत हुआ था।
विज्ञापन


शादी के समय उनके परिवार वालों ने अपनी सामर्थय के अनुसार दान दहेज दिया था। आरोप है कि इसके बाद भी ससुराल वाले दिए गए दहेज से नाखुश थे। ससुराल वाले उस पर तीन लाख की नकदी और कार लाने के लिए दबाव बना रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मांग पूरी न होने पर ससुराली उनके साथ मारपीट करने लगे। 19 जुलाई 2019 ससुराल वालों ने उनके साथ मारपीट की थी। अगले दिन पति ने उन्हें तीन बार तलाक कहकर संबंध तोड़ लिए। इस पर उन्होंने सुल्तानपुर चौकी में मामले की शिकायत की, लेकिन सुल्तानपुर चौकी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

17 अक्तूबर को एसएसपी से मामले की शिकायत की, लेकिन यहां भी सुनवाई नहीं हुई। अब कोर्ट ने उनके प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश कोतवाली पुलिस को दिए थे।

कोतवाली के एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया की कोर्ट के आदेश पर महिला के पति सावेज पुत्र रहीस, ससुर रहीस पुत्र नामालूम, सास छोटी पत्नी रहीस, ननद शाहजा पुत्री रहीस निवासी बकारका थाना चिलकाना सहारनपुर उत्तर प्रदेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed