{"_id":"5d6fb2078ebc3e013371b228","slug":"husband-gives-triple-talaq-to-wife-after-girl-child-born","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी पैदा होने से नाराज पति ने पत्नी को साथ रखने से किया मना, दिया तीन तलाक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बेटी पैदा होने से नाराज पति ने पत्नी को साथ रखने से किया मना, दिया तीन तलाक
Thu, 05 Sep 2019 09:49 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 05 Sep 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी पैदा होने से नाराज पति ने पत्नी को साथ रखने से मना कर दिया। यही नहीं ससुराल पहुंचकर तीन बार तलाक बोलकर उससे रिश्ता भी तोड़ लिया। महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुस्लिम विवाह संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के निहंदपुर सुठारी गांव निवासी जाकिर ने अपनी बेटी गुलिस्तां की शादी वर्ष 2017 में क्षेत्र के ही भिक्कमपुर गांव निवासी हमीद के साथ की थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही गुलिस्तां के ससुराल वाले कम दहेज लाने का ताना देकर उसे परेशान करते थे। इसी बीच गुलिस्तां गर्भवती हो गई तो पति उसे मायके छोड़ आया।
विज्ञापन
उसने पति को कई बार फोन कर ले जाने को कहा, लेकिन वह नहीं आया। परिजनों के मुताबिक, कुछ दिन बाद गुलिस्तां को बेटी पैदा हो गई। यह पता चलने पर पति ने उसे अपने साथ रखने से इनकार कर दिया और ससुराल पहुंचकर पत्नी को तीन बार तलाक कहकर रिश्ता भी तोड़ लिया। कुछ दिन पहले गुलिस्तां ने पति के खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि विवाहिता की तहरीर के आधार पर बुधवार को हमीद के खिलाफ मुस्लिम विवाह संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन