फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Husband give triple talaq to wife in letter after fight in roorkee

पत्नी से हुई लड़ाई तो पति ने खत में लिखकर दे दिया तीन तलाक, तीन साल पहले ही हुआ था निकाह

Sat, 12 Jan 2019 10:06 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 12 Jan 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
Husband give triple talaq to wife in letter after fight in roorkee
triple talaq

पत्नी से विवाद में पति ने पत्र भेजकर उसमें तीन बार तलाक लिखकर रिश्ता तोड़ लिया। महिला को पत्र मिला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने कोतवाली पहुंचकर पति के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


साथ ही बताया कि उनका मामला महिला हेल्पलाइन में चल रहा है। वह पति के साथ रहना चाहती है, लेकिन पति उसे छोड़ना चाहता है। तहरीर के आधार पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी युवती की शादी करीब तीन साल पूर्व रुड़की निवासी युवक से हुई थी। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति दिल्ली में एक फैक्ट्री में नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के बाद से पति उससे विवाद करता था और उससे रिश्ता तोड़ना चाहता था। कई बार उसके परिजनों ने पति को समझाया, लेकिन वह रिश्ता तोड़ने की जिद पर अड़ गया। इसके बाद वह अपने मायके आ गई। 

पुलिस महिला हेल्पलाइन रुड़की में उनका मामला चल रहा था। महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है, लेकिन पति अपने साथ रखने से इनकार कर रहा है। परिजनों और रिश्तेदारों के समझाने के बाद भी वह उसे अपनाने से इनकार कर रहा है।

महिला हेल्पलाइन में कुछ दिन पहले उनकी काउंसिलिंग हुई थी। उस दौरान भी पति ने अपने साथ रखने से साफ कर दिया और दिल्ली चला गया। महिला ने बताया कि बृहस्पतिवार को डाक के जरिये उसके पति ने एक पत्र भेजा, जिसमें उसने तीन बार तलाक लिखकर उससे रिश्ता तोड़ने की बात कही है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed