{"_id":"5901c9094f1c1bb526c0d386","slug":"husband-gave-teen-talaq","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वारः बेटी पैदा हुई तो पति ने कहा 'तलाक-तलाक-तलाक'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वारः बेटी पैदा हुई तो पति ने कहा 'तलाक-तलाक-तलाक'
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 27 Apr 2017 04:04 PM IST
विज्ञापन
triple talaq
हरिद्वार में एक विवाहिता को उसके पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है। पीड़िता ने पति और सास-ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
खानपुर थाना क्षेत्र के दाबकी खेड़ा गांव निवासी अंजाना का निकाह करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी थाना क्षेत्र बढीवाला गांव निवासी इमरान से हुआ था। अंजाना के अनुसार निकाह में उसके पिता ने हैसियत के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन उसके पति व ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे।
विज्ञापन
शादी के बाद से उस पर दहेज में मोटरसाईकिल तथा 21 हजार रुपये नकद लाने को लेकर दबाव बना रहे थे। असमर्थता जताने पर ससुरालियों ने उसके साथ न केवल मारपीट की बल्कि जलाकर मारने का भी प्रयास किया। वह सब कुछ सहती रही। इसी सदमे में पिछले दिनों उसके पिता की मौत हो गई।
विज्ञापन
अंजाना के अनुसार तीन हफ्ते पहले उसने एक बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद उसके ससुराल वाले और प्रताड़ित करने लगे। आसपास के लोगों ने उसकी जान बचाई। इसी दौरान उसके पति ने तीन बार तलाक कहकर उसे घर से निकलने का फरमान सुना दिया।