फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   husband gave teen talaq

हरिद्वारः बेटी पैदा हुई तो पति ने कहा 'तलाक-तलाक-तलाक'

Thu, 27 Apr 2017 04:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 27 Apr 2017 04:04 PM IST
विज्ञापन
husband gave teen talaq
triple talaq

हरिद्वार में एक विवाहिता को उसके पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। महिला ने एक बच्ची को जन्‍म दिया है। पीड़िता ने पति और सास-ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


खानपुर थाना क्षेत्र के दाबकी खेड़ा गांव निवासी अंजाना का निकाह करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी थाना क्षेत्र बढीवाला गांव निवासी इमरान से हुआ था। अंजाना के अनुसार निकाह में उसके पिता ने हैसियत के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन उसके पति व ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे।
विज्ञापन

 
शादी के बाद से उस पर दहेज में मोटरसाईकिल तथा 21 हजार रुपये नकद लाने को लेकर दबाव बना रहे थे। असमर्थता जताने पर ससुरालियों ने उसके साथ न केवल मारपीट की बल्कि जलाकर मारने का भी प्रयास किया। वह सब कुछ सहती रही। इसी सदमे में पिछले दिनों उसके पिता की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंजाना के अनुसार तीन हफ्ते पहले उसने एक बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद उसके ससुराल वाले और प्रताड़ित करने लगे। आसपास के लोगों ने उसकी जान बचाई। इसी दौरान उसके पति ने तीन बार तलाक कहकर उसे घर से निकलने का फरमान सुना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed