{"_id":"5b6700094f1c1ba23e8b5375","slug":"husband-external-affair-wife-disturbed","type":"story","status":"publish","title_hn":" गर्लफ्रेंड को बाजार में बाइक पर घुमा रहा था पति, पत्नी ने रंगेहाथ पकड़ा और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्लफ्रेंड को बाजार में बाइक पर घुमा रहा था पति, पत्नी ने रंगेहाथ पकड़ा और फिर...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 05 Aug 2018 07:19 PM IST
विज्ञापन
fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्लफ्रेंड के साथ बाइक पर बाजार में घूम रहे एक व्यक्ति को उसकी पत्नी ने रंगेहाथ पकड़ लिया और फिर जो हुआ...
विज्ञापन
बाजार में ही महिला ने हंगामा करते हुए पति को खरी-खोटी सुनाई। पति को कोतवाली लेकर पहुंची पत्नी ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने हंगामा कर रही महिला को शांत कराया और उसके पति को हवालात में बंद कर दिया। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी के एक शादीशुदा व्यक्ति का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। रविवार को महिला का पति बाजार में किसी काम से जाने की बात बोलकर घर से निकला। शक होने पर पत्नी ने अपने भाई को फोन कर बुलाया और पति के पीछे लग गई।
इस बीच रास्ते में इंतजार कर ही महिला मित्र को उसके पति ने बाइक पर बैठाया और बाजार में घूम रहा था। तभी पत्नी भी पहुंची और उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया और हंगामा करना शुरू कर दिया। यह देखकर बाजार में भीड़ लग गई। वहीं, महिला मित्र मौका पाकर खिसक गई। आक्रोशित पत्नी ने अपने पति को पकड़कर कोतवाली ले आई और पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
कोतवाली में पत्नी के आरोप को पति ने झूठा बताया। इस पर उसकी पत्नी ने हंगामा करना शुरू कर दिया। महिला को हंगामा करता देख पुलिस ने उसे शांत कराया। साथ ही महिला के पति को हवालात में बंद कर दिया। हालांकि बाद में पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाकर चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन