फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   husband does scaring behavior with wife and daughter

कुमाऊं रेजीमेंट के सैन्य कर्मी ने पत्नी और बच्ची के साथ किया ऐसा सुलूक कि मचा हड़कंप

Tue, 31 Oct 2017 02:39 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 31 Oct 2017 02:39 PM IST
विज्ञापन
husband does scaring behavior with wife and daughter
कार में बैठाकर पहाड़ पर कई किमी चक्कर लगाता रहा

कुमाऊं रेजीमेंट का एक सैन्य कर्मी ने अपनी पत्नी और बच्ची के साथ ऐसा सुलूक किया, जिसे सुनकर लोगों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


रविवार रात अपनी पत्नी की जान लेने पर उतारू हो गया। वह चार साल की बेटी को कमरे में बंद कर पत्नी को जबरन कार में बैठाकर पहाड़ पर कई किमी चक्कर लगाता रहा।

उसकी मंशा भांप पत्नी काठगोदाम चौकी के पास पुलिस वालों देखकर कार का दरवाजा खोल कूद गई। पुलिस ने कार की तलाश ली तो 12 बोर के सात कारतूस और 115 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस सैन्य कर्मी को थाने ले आई।

विज्ञापन

मारने के लिए नहीं बल्कि डराने के लिए ले गया था...

husband does scaring behavior with wife and daughter
court
उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सैन्य कर्मी का कहना है कि वह पत्नी को मारने के लिए नहीं बल्कि डराने के लिए ले गया था क्योंकि वह उसका कहना नहीं मानती थी। 

बानना भीमताल निवासी लोकेश पलड़िया कुमाऊं रेजीमेंट में सैनिक है और इस समय अरुणाचल प्रदेश में तैनात है। उसकी पत्नी सरोज और चार साल की बेटी यहां कुसुमखेड़ा में किराए का कमरा लेकर रहती हैं।

लोकेश एक महीने की छुट्टी पर इन दिनों घर आया है। सरोज का आरोप है कि रविवार की रात भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुआ क्रिकेट मैच देखने के बाद उसके पति ने शराब पी। इसके बाद वह अपना परिचय पत्र मांगने लगा। सरोज ने कहा कि उसके पास परिचय पत्र नहीं है।
 

पत्नी को घसीटते हुए कार में बैठाया

husband does scaring behavior with wife and daughter
पिटाई की फिर पहाड़ से धक्का देने की धमकी दी
इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद पति ने चार साल की बेटी को कमरे में बंद कर दिया और उसको (पत्नी को) घसीटते हुए कार में बैठा लिया। सरोज के अनुसार वह कार छोटा कैलास मार्ग पर ले गया।

वहां पहाड़ पर उतारने के बाद उसकी पिटाई की फिर धक्का देने की धमकी देने लगा। गिड़गिड़ाने पर फिर से कार में बैठा लिया और हल्द्वानी की ओर आ गया। करीब तीन बजे काठगोदाम पुलिस चौकी के पास पहुंचने पर सरोज ने पुलिस वालों को देखा तो चीखने लगी।

इस पर पुलिस वालों ने कार रुकवाई, कार धीमी होते ही सरोज दरवाजा खोलकर कूद पड़ी। कार की तलाशी लेने पर पुलिस को 12 बोर के सात कारतूस और 115 ग्राम चरस मिली। सरोज ने पुलिस को बताया कि पति उसकी जान लेना चाहता है। वह शादी के बाद से ही उसको परेशान कर रहा है। पुलिस ने सैन्य कर्मी को तुरंत हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed