फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Husband Commit Suicide on karva chauth after Wife not return House

करवाचौथ पर मायके से नहीं लौटी पत्नी तो पति ने लगा ली फांसी, सुसाइड नोट में किया प्यार का इजहार

Fri, 18 Oct 2019 08:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, काशीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, काशीपुर Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 18 Oct 2019 08:36 AM IST
विज्ञापन
Husband Commit Suicide on karva chauth after Wife not return House
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

काफी मनाने के बावजूद करवाचौथ पर पत्नी के घर नहीं आने से दुखी एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक ने सुसाइड नोट में पत्नी से बहुत प्यार करने और पत्नी के उसे कभी भी नहीं समझने का जिक्र किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। 

विज्ञापन


मानपुर रोड स्थित मोहल्ला प्रभु विहार कॉलोनी निवासी सोनू कश्यप (26) पुत्र रामगोपाल मोटर बाइडिंग का काम करता था। करीब तीन वर्ष पूर्व सोनू की शादी ग्राम मेवला थारू थाना टांडा बादली जिला रामपुर (यूपी) निवासी वर्षा से हुई थी। उनका तीन माह का बेटा गुरु भी है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि छह अक्तूबर को वर्षा अपने बेटे को लेकर मायके गई थी और तब से नहीं लौटी। 13 अक्तूबर को सोनू अपने माता-पिता को लेकर ससुराल गया। सोनू ने वर्षा से बेटे को टीका लगाने की बात कहते हुए चलने को कहा लेकिन वर्षा नहीं आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीती बुधवार को वर्षा अपने भाई के साथ सरकारी अस्पताल बेटे को टीका लगाने पहुंची। टीकाकरण का कार्ड सोनू के पास था। फोन आने पर सोनू अस्पताल पहुंचा और वर्षा को करवाचौथ होने पर घर साथ चलने के लिए कहने लगा, लेकिन वह नहीं मानी और भाई के साथ मायके लौट गई।

परिजनों के अनुसार देर शाम सोनू घर लौटा और खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। देर रात करीब 1:30 बजे उसकी मां रानी देवी ने सोनू के कमरे की लाइट जलती देखी। मां ने सोनू को लाइट बंद करने के लिए आवाज दी लेकिन जवाब नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन सोनू ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो भीतर सोनू का शव फंदे पर झूलता मिला। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला, जिस पर उसने अपने प्यार का इजहार करते हुए कहा कि वर्षा तुमने मुझे कभी नहीं समझा और न कभी मेरा कहना माना। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं और मजबूरी में यह कदम उठा रहा हूं...। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed