{"_id":"5767e3794f1c1b9760b47f60","slug":"husband-commit-suicide-in-kotdwar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी झगड़ा कर मायके गई तो पति ने गटका कीटनाशक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी झगड़ा कर मायके गई तो पति ने गटका कीटनाशक, मौत
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Mon, 20 Jun 2016 07:07 PM IST
विज्ञापन
मृत शरीर
- फोटो : demo pic
पत्नी से कहासुनी और उसके मायके चले जाने से आक्रोशित पति ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने बताया कि डेरियाखाल लैंसडौन निवासी 30 वर्षीय मनोज मैक्स में ड्राइवर था। उसका अपनी पत्नी के साथ अक्सर झगड़ा होता रहता था।
रविवार को भी वह शाम को करीब पांच बजे वाहन चलाकर घर आया और फिर से पत्नी से झगड़ा हो गया। उसकी पत्नी झगड़े से नाराज होकर अपने मायके चली गई।
Trending Videos
कीटनाशक पिया और खुद को कमरे में बंद कर दिया
ऐप फेल होने के कारण कर ली आत्महत्या
पत्नी के जाते ही पति मनोज ने कीटनाशक का सेवन कर लिया और अपने आप को कमरे में बंद कर दिया।
रात को जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो घर वालों ने उसकी खोज की उन्होंने उसे कमरे के अंदर वह अचेत अवस्था में लेटा हुआ पाया। अनहोनी की आशंका होने पर परिजन उसे रात के पौने एक बजे राजकीय संयुक्त चिकत्सालय लेकर आए।
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना पर एसआई सतेंद्र सिंह ने शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
Published By : Nirmala Suyal