पति ने पहले पत्नी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, फिर शव को नग्न कर जंगल में फेंका, ऐसे हुआ खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाली महिला गोमती की हत्या उसके ही पति ने की थी। पुलिस और एसओजी टीम ने आरोपी पति को दबोचकर इस बात का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि किसी को शक न हो इसलिए उसने पत्नी की गुमशुदगी भी खुद ही दर्ज कराई थी।
29 अप्रैल को पुलिस को चंडाक-चमाली कच्ची रोड पर कलवर्ट के नीचे अज्ञात महिला का नग्नावस्था में शव मिलने की सूचना पर एसपी रामचंद्र राजगुरु और सीओ विमल आचार्य टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
मृतका की शिनाख्त गोमती देवी (29) पत्नी दिनेश बहादुर सिंह निवासी पंसेरा नेपाल के रूप में हुई। पुलिस और एसओजी की टीम अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई। मृतका का पति दिनेश गायब चल रहा था और वह अपनी पत्नी का शव लेने और दाह संस्कार में भी नहीं आया।
खुद ही दर्ज की थी गुमशुदगी
ऐसे शक की सुई उसी के ऊपर घूम गई। शनिवार शाम पुलिस की जानकारी मिली कि मृतका का पति दिनेश नेपाल भागने की फिराक में है। इस पर टीम ने उसे डिग्री कॉलेज रोड से गिरफ्तार कर लिया।
घटना में प्रयुक्त पिकप को भी टीम ने कब्जे में ले लिया है। मालूम हो कि 17 अप्रैल को दिनेश ने गोमती के लापता होने की मौखिक जानकारी दी थी और 23 अप्रैल को उसने पुलिस को तहरीर सौंपी, जिसके आधार पर पुलिस ने गोमती की गुमशुदगी दर्ज की थी।
टीम में ये रहे शामिल
टीम में प्रभारी कोतवाल प्रताप सिंह नेगी, एसओजी प्रभारी प्रकाश सिंह मेहरा, एसआई हेम तिवारी, संजय पुनिया, प्रियांशु जोशी, दिनेश सिंह, प्रियंका मौनी, शिवानी नेगी, अनिल मर्तोलिया, मनमोहन भंडारी, बलवंत वल्दिया, संदीप चंद, राजकुमार, राजेंद्र प्रसाद आदि थे।
शक के कीड़े ने एक और घर किया बर्बाद
पुलिस पूछताछ में आरोपी दिनेश बहादुर (32) ने बताया कि उसकी शादी 14 वर्ष पहले गोमती देवी पुत्री कालू कोहली जिला दार्चुला, नेपाल से हुई। पत्नी और तीन बच्चों के साथ वह पिछले आठ माह से डिग्री कालेज के पास किराए के मकान में रह रहा है।
मजदूरी के साथ पिकप चलाकर वह परिवार का पेट पाल रहा था। पत्नी घरों में खाना बनाने का काम करती थी। उसने बताया कि पत्नी के साथ काफी समय से उसकी कलह चल रही थी। उसे पत्नी के चाल-चलन पर शक था। पत्नी की हत्या के बाद कमरा खाली करके तीनों बच्चों को नेपाल छोड़ दिया और खुद पिथौरागढ़ आकर डर के मारे इधर-उधर छुपता रहा।
गला दबाकर की हत्या
16 अप्रैल को गोमती काम से वापस लौट रही थी, तभी पिकप रोककर मां की तबियत खराब होने की बात बताई और भाटकोट चलने को कहा। पत्नी को भाटकोट के बजाय वह चंडाक की ओर ले गया। चमाली रोड पर कलमठ के पास वाहन रोककर पत्नी से बात करने लगा। यहां दोनों में काफी बहस हुई और बात इतनी बढ़ी कि दिनेश ने दुपट्टे से गला दबाकर गोमती की हत्या कर दी। शव कलवर्ट के नीचे नग्नावस्था में डाल दिया, साथ ही नाक-कान से सोने के आभूषण निकालकर कपड़ों को झाड़ी में फेंक दिया।