फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Husband beating wife, constable went to convince he stabbed him

पत्नी को पीट रहा था पति, सिपाही समझाने गया तो उसे चाकू मार दिया

Thu, 03 Oct 2019 02:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 03 Oct 2019 02:29 PM IST
सार

  • नशे में धुत युवक की हरकत, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया

विज्ञापन
Husband beating wife, constable went to convince he stabbed him
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

शराब के नशे में धुत एक युवक को समझाना पुलिस के कांस्टेबल को महंगा पड़ गया। वह युवक को समझाने पहुंचा तो उसे ही चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे लामाचौड़ निवासी उमेश बोरा शराब के नशे में धुत होकर पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। उमेश के घर में शोर-शराबा सुनकर क्षेत्र में ही रहने वाले किसी व्यक्ति ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर मुखानी थाने के कांस्टेबल विजय मेहता उमेश के घर पहुंचे और बीचबचाव कर उसे समझाने का प्रयास किया। सिपाही को घर पर देख उमेश अपनी पत्नी पर पुलिस बुलाने का आरोप लगाकर और अधिक उग्र हो गया और कांस्टेबल के विजय से ही गाली-गलौज करने लगा।
विज्ञापन


विजय ने जब इसका विरोध किया तो उमेश ने घर पर रखे चाकू से विजय पर हमला कर दिया। हाथ में चाकू लगने से विजय जख्मी हो गया। इसी दौरान विजय ने घटना की सूचना थाने में दी। थाने से पहुंची फोर्स ने उमेश को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी भगवान सिंह मेहर ने बताया कि चाकू लगने से विजय के हाथ की नश कटी है जिसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें... https://www.facebook.com/AuNewsDehradun/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed