{"_id":"584402f44f1c1bde21a86174","slug":"husband-beaten-up-wife-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट की तारीख पर आई पत्नी से पति ने मारपीट, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट की तारीख पर आई पत्नी से पति ने मारपीट, आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 04 Dec 2016 06:06 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट की तारीख पर आई एक महिला से उसके पति ने गाली-गलौच और मारपीट की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
काशीपुर निवासी अंशुपाल की शादी आवास विकास कॉलोनी निवासी राकेश पाल के साथ हुई थी। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके चलते अंशुपाल अपने मायके चली गई। दोनों के बीच मुकदमा भी चल रहा है।
विज्ञापन
शनिवार को मुकदमें की तारीख थी। तारीख पर नई कचहरी में आई थी। वहीं उसका आमना सामने अपने पति राकेश पाल के साथ हुआ। दोनों में कहासुनी हो गई।
अंशुपाल का आरोप है कि उसके पति ने उसे गालियां दी। साथ ही उसके साथ मारपीट की। आसपास के लोगों ने उसे बचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उसकी पत्नी ने ही मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी का चालान कर दिया गया है।