फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Husband Attack on wife with knife and also Injured Himself in roorkee

मायके से पत्नी को लेने गए पति ने चाकू से किया हमला, खुद पर भी किए कई वार

Thu, 31 Oct 2019 08:47 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर(रुड़की) 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर(रुड़की)  Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 31 Oct 2019 08:47 AM IST
विज्ञापन
Husband Attack on wife with knife and also Injured Himself in roorkee
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के रुड़की में सिकरोढ़ा गांव में एक पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद उसने खुद पर भी चाकू से कई वार किए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जख्मी हालत में रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


जहां से डाक्टरों ने दोनों को देहरादून अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक सिकरोढ़ा निवासी इसलाम की पुत्री सहराना बानो की शादी आठ साल पहले क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर निवासी जमील अहमद के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन चली आ रही थी। यही वजह है कि पत्नी अपने मायके सिकरोढ़ा में रह रही है। 

विज्ञापन

बुधवार को पति जमील अहमद अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल गया था। प्रत्यक्षदरर्शियों के अनुसार इस बीच पति-पत्नी के बीच मारपीट हो गई। पति ने पत्नी को चाकू से कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और बाद में पति ने खुद को भी हाथ में चाकू मार लिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पति-पत्नी को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। थाना अध्यक्ष संजीव थपलियाल का कहना है कि दोनों घायलों को सिविल अस्पताल से देहरादून अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। उनके मुताबिक घटना की तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed