तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक के उड़े पखच्चे, दंपत्ति की दर्दनाक मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे का शिकार युवक नैनीताल पुलिस लाइन स्थित शस्त्रागार में तैनात था, जबकि पत्नी हल्द्वानी स्थित एक निजी अस्पताल में नर्स थी। पुलिस ने आरोपी चालक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।
सिपाही कैलाश देवरानी (32) बृहस्पतिवार शाम पत्नी नीलम (26) के साथ बाइक से अपने ससुराल कालाढूंगी जा रहा था। वहां नीलम के बड़े भाई के बेटे का जन्मदिन समारोह था। शाम करीब सात बजे भाखड़ा के पास दोनों पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
भाई के घर जा रही थी बहन
टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। कार भी पलट गई। वहां से गुजर रहे कालाढूंगी तहसील के पटवारी मोहित बोरा ने निजी वाहन से गंभीर रूप से घायल दंपति को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने कार चालक लालडांठ निवासी उदित और कुसुमखेड़ा निवासी शिवम पुजारी को गिरफ्तार कर लिया। कैलाश ललितपुर, गुलरभोज, ऊधम सिंह नगर का निवासी था। वह 2006 बैच का सिपाही था और इस समय अवकाश पर चल रहा था।
दोनों की दो साल की बेटी है। घटना के बाद गुस्साये परिजनों ने देर शाम कालाढूंगी थाने में हंगामा किया। उनका कहना था कि पुलिस कार चालक और उसके साथी को बचाने का प्रयास कर रही है। हल्द्वानी कोतवाल खुशीराम पांडेय ने बताया कि दोनों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शुक्रवार को उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।