फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Hunky hunger strike against the plant

प्लांट के खिलाफ क्रमिक अनशन कर भरी हुंकार

Wed, 16 Oct 2019 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Hunky hunger strike against the plant
प्लांट के विरोध में क्रमिक अशन पर बैठे लोग। - फोटो : VIKAS NAGAR
सेलाकुई। शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनजमेंट प्लांट के खिलाफ सात दिनों तक आमरण अनशन करने के बाद अब क्षेत्रीय लोगों ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। मंगलवार को सतपाल धानिया, रितु ठाकुर और रजनीश कांबोज प्लांट के खिलाफ क्रमिक अनशन पर बैठे। लोगों ने नगर निगम देहरादून और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कहा अब स्थानीय लोगों के सब्र का बांध जवाब दे चुका है। लंबे समय से लोग प्लांट को हटाने और दुर्गंध समाप्त करने की मांग कर रहे हैं। बावजूद इसके उनको बार-बार सिर्फ कोरे आश्वासन दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

क्रमिक अनशन पर बैठे सतपाल धानिया ने कहा कि प्लांट की वजह से आसन नदी का पानी प्रदूषित हो रहा है। जिससे जलीय पारिस्थितिकी तंत्र पर बुरा असर पड़ रहा है। लोगों की सेहत पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। शासन-प्रशासन को जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। बीते दो साल से लोग प्लांट को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन उन्हें अब तक सिर्फ झूठे आश्वासन के सिवाए कुछ नहीं मिला। अब जब तक प्लांट बंद नहीं हो जाता। उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर सुमित्रा रावत, अनीस अहमद, अख्तर, प्रेम सिंह नेगी, सलीम, इमरान खान, मिठ्ठन लाल, शांति लाल, रविकांत सिंघल, शशि कुमार, सुधीर रावत, मेहरूना, अमित अग्रवाल, नब्बू शाह, नसीम, किरण, सपना शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed