{"_id":"590368014f1c1b4522c0ca95","slug":"hundred-feet-indian-flag-will-be-in-dav-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी कॉलेज में गूंजेगा वंदेमातरम, लहराएगा 100 फिट तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी कॉलेज में गूंजेगा वंदेमातरम, लहराएगा 100 फिट तिरंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 28 Apr 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
तिरंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र संख्या के लिहाज से उत्तराखंड के सबसे बड़े डीएवी पीजी कॉलेज में नए सत्र से राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत होगा। साथ ही कॉलेज में 100 फिट का तिरंगा फहराया जाएगा। शिक्षकों के साथ हुई बैठक में इस पर फैसला लिया गया।
विज्ञापन
डीएवी कॉलेज प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन की अध्यक्षता में महाविद्यालय के शिक्षकों के साथ बैठक हुई। बैठक नैनीताल में हुई प्रदेश के कुलपतियों व प्राचार्यों की बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में बुलाई गई थी। डा. भसीन ने बताया कि राष्ट्रध्वज पर प्रकाश की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में शिक्षकों की पांच घंटे की उपस्थिति को सुनिश्चित किया जाएगा। इस बारे में स्पष्ट निर्देश देने के साथ ही आवश्यक पद्धति का निर्धारण भी कर दिया गया है। प्राचार्य के अनुसार कॉलेज में परीक्षा में नकल रोकने के कड़े प्रबंध किए जाएंगे। कॉलेज में कैंटीन का काम एक फर्म को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
अगले कुछ दिन में कैंटीन का काम शुरू हो जाएगा। रंगाई पुताई का काम शुरू हो गया है। उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने नौ मई को दून विवि में महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों के छात्र संघ अध्यक्षों, महामंत्रियों व उपाध्यक्ष की बैठक बुलाई है। वह छात्रों से विभिन्न मुद्दों पर बात करेंगे।