फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   huge tourists gathered in Nainital and nearby tourist places, parking packs, roads jam

नैनीताल और आसपास के पर्यटक स्थलों पर उमड़े सैलानी, पार्किंग पैक, सड़कें रहीं जाम

Sun, 29 Dec 2019 10:31 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 29 Dec 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
huge tourists gathered in Nainital and nearby tourist places, parking packs, roads jam
- फोटो : अमर उजाला

वीकएंड पर सरोवर नगरी में सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके चलते नगर के अधिकतर पार्किंग स्थल पैक हो गए और दिनभर सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। शनिवार को सुबह से लेकर देर शाम तक माल रोड समेत नगर के सभी पर्यटक स्थलों पर खासी चहल-पहल बनी रही।

विज्ञापन


शनिवार सुबह से ही नगर में सैलानियों का आना शुरू हो गया था। दोपहर बाद सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ी तो माल रोड समेत मल्लीताल क्षेत्र में जाम की स्थिति बनने लगी। मुख्यमंत्री के शहर में होने के कारण चप्पे-चप्पे पर मौजूद पुलिस कर्मी जाम खुलवाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

 

शाम तक लगभग सभी पार्किंग हुई पैक

वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण शाम चार बजे तक डीएसए के पार्किंग स्थल पर दो सौ से अधिक वाहन पहुंच चुके थे, जबकि मैट्रोपोल पार्किंग शाम होते-होते पैक हो गई। इसके बाद यातायात पुलिस ने सैलानियों के वाहनों को सूखाताल स्थित पार्किंग में भेजा।

शाम पांच बजे तक सूखाताल की 120 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग भी लगभग पैक हो चुकी थी। तल्लीताल स्थित लेकब्रिज चुंगी से दिनभर में पांच सौ वाहनों की प्रवेश किया, जबकि मुख्यमंत्री के दौरे के कारण सौ से ज्यादा वाहनों को पुलिस ने राजभवन रोड एवं अपर माल रोड से भी भेजा गया।

खूब की मौज-मस्ती

सैलानियों ने नैनीझील में नौका विहार के साथ ही पर्यटक स्थलों पर खूब मौज-मस्ती की। केव गार्डन में 350, रोपवे में 700, वाटरफाल में 390 सैलानी पहुंचे। बारापत्थर, टिफिनटाप, हिमालयन बाटनिकल गार्डन, स्नोव्यू, हिमालय दर्शन, नैनापीक, पंगूट, किलबरी, हनुमानगढ़ी, भवाली, भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल, श्यामखेत, कैंची, गागर, मुक्तेश्वर एवं घोड़ाखाल में भी काफी सैलानी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed