फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   huge debt on uttarakhand government

500 करोड़ का कर्ज उठाया, तब जाकर 600 करोड़ का एरियर चुकाया

Wed, 18 Oct 2017 11:52 AM IST
राकेश खंडूड़ी/ अमर उजाला, देहरादून
राकेश खंडूड़ी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 18 Oct 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
huge debt on uttarakhand government
trivendra singh rawat

वित्तीय संकट के प्रचंड दबाव में भी उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार लोकप्रिय फैसलों के मोह से मुक्त नहीं हो पाई है। प्रचंड बहुमत की सरकार होने के बावजूद कर्मचारियों के वित्तीय लाभ देने के मामले में वह भी उतनी ही उदार है, जितनी अब तक अल्पमत की सरकारें रहीं।

विज्ञापन

विचित्र संयोग है कि आज सरकार ने एक हाथ से 500 करोड़ रुपये का कर्ज उठाया और दूसरे हाथ से 600 करोड़ रुपये सातवें वेतनमान का एरियर चुका दिया। अब तक प्रदेश सरकार 2700 करोड़ रुपये का कर्ज उठा चुकी है।
विज्ञापन


रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) से प्रदेश सरकार ने दिसंबर महीने तक के लिए करीब 3800 करोड़ रुपये के ऋण उठाने की अनुमति ले रखी है। जरूरी नहीं कि सरकार इतना कर्ज उठाए। मगर सरकार की वर्तमान वित्तीय स्थिति बेहतर नहीं मानी जा रही है। ऐसे कठिन वक्त में उसके पास अच्छे वित्तीय प्रबंधन के लिए दो ही विकल्प हैं। पहला वह अपनी आमदनी बढ़ाए। दूसरा, अपने खर्चों में कटौती करे। मगर दोनों ही मोर्चों पर सरकार का रिकार्ड अभी अच्छा नहीं है, जबकि प्रचंड बहुमत की सरकार से कठिन फैसले लेने की उम्मीद की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद जीएसटी लागू होने से सरकार की आमदनी पर बुरा असर पड़ा है। कर्मचारियों को समय पर वेतन देने के लिए सरकार को ऋण लेना पड़ रहा है। केंद्र पोषित योजनाओं में राज्य के हिस्से की राशि जमा करने के लिए भी उसे धनराशि की दरकार है। उसे कर्मचारियों के वेतन, पेंशन एवं मजदूरी के लिए हर महीने करीब 1200 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।

इसके बावजूद सरकार ने कर्मचारियों के बोनस, डीए और अब एरियर को मंजूरी दी है। पिछले एक पखवाड़े में सरकार ने करीब एक हजार करोड़ रुपये की स्वीकृतियां जारी की हैं। इनमें 272 करोड़ 50 लाख रुपये निकायों और पंचायती राज संस्थाओं को चतुर्थ वित्त आयोग की सिफारिशों के क्रम में जारी किए। फिर समाज कल्याण की वृद्धावस्था और विधवा पेंशन के एवज में 341 करोड़ रुपये की राशि जारी की। इसके अलावा अन्य मदों में भी वित्तीय स्वीकृतियां हो रही हैं। उसे विधायक निधि के लिए भी बढ़ी हुई धनराशि जारी करनी है। 


कर्मचारियों के प्रतिबद्ध देय देने में सरकार को कोई कठिनाई नहीं है। कर्ज लेना बुरा नहीं है। बुरा यह है कि कर्ज का इस्तेमाल पूंजीगत व्यय में हो रहा है या राजस्व व्यय में। केंद्र पोषित योजनाओं में सरकार को राज्य का अंशदान देना होता है। इसे समय पर जारी करने के लिए धनराशि चाहिए होती है। हम सरकार की आमदनी बढ़ाने के प्रयास कर रहे हैं। कामयाब रहे तो कर्ज को सीमित करेंगे।
- प्रकाश पंत, वित्त मंत्री 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed