फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   huge cash recovered from the Executive Engineer

अधिशासी अभियंता के पास से 20.62 लाख की नगदी बरामद, मुकदमा दर्ज

Sat, 13 Apr 2019 09:48 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 13 Apr 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
huge cash recovered from the Executive Engineer
प्रतीकात्मक तस्वीर

डोईवाला पुलिस ने शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान जल विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता विनोद भाकुनी की कार से 13 लाख नौ हजार रुपये बरामद किए हैं। आय से अधिक संपत्ति की आशंका में रात में अभियंता के नेहरू कॉलोनी स्थित आवास की तलाशी ली गई।

विज्ञापन


आवास से भी सात लाख 53 हजार रुपये जब्त किए गए। 20 लाख 62 हजार का कैश मिलने के बाद पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। भाकुनी को रविवार को बरामद कैश का हिसाब देना होगा, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। सूत्रों का कहना है कि एक-दो दिन में मामले की विवेचना विजिलेंस को स्थानांतरित की जा सकती है। 
विज्ञापन


डोईवाला पुलिस शुक्रवार रात नौ बजे के करीब भानियावाला के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच बोलेरो को रोक कर तलाशी ली गई तो उसमें 13 लाख नौ हजार रुपये मिले। कार चालक उत्तराखंड जल विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता विनोद भाकुनी ने अपना परिचय देते हुए बताया कि यह रकम वह अपने परिचित से लेकर आए हैं। पुलिस ने अपने अधिकारियों को कैश बरामदगी की जानकारी दी तो सीओ सदर लोकजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर भाकुनी से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आय से अधिक संपत्ति की आशंका में देर रात अधिशासी अभियंता को नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हरिद्वार बाईपास स्थित आवास पर लाया गया। तलाशी के दौरान पुलिस को भाकुनी के आवास से सात लाख 62 हजार रुपये मिले। अधिकारियों के निर्देश पर डोईवाला कोतवाल राकेश गुंसाई की ओर से जल विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता विनोद भाकुनी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ सदर लोकजीत सिंह ने बताया कि भाकुनी को बरामद रकम का रविवार तक हिसाब देने को कहा गया है। संतोषजनक जवाब न देने की स्थिति में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्हाेंने बताया कि  अधिकारियों के माध्यम से विजिलेंस और आयकर विभाग को इसकी जानकारी दे दी गई है। वहीं सूत्रों के अनुसार यह रकम रिश्वत की होने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed