कार सवार दो लोगों से मिले 10 लाख के नए नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार सवार दो लोगों के कब्जे से 10 लाख रुपये बरामद किए है। सभी दो हजार के नए नोट हैं।
गहन पूछताछ में नकदी के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं देने पर पुलिस ने नोट जब्त कर लिए। अग्रिम कार्रवाई इनकम टैक्स विभाग कर रहा है।
शुक्रवार शाम रायवाला थाना क्षेत्र में मोतीचूर फाटक पर पुलिस चुनावी आचार संहिता के अनुपालन में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच दून की ओर से आ रही एक कार को रोका। कार में दो लोग सवार थे। तलाशी लेने पर पुलिस को उनके पास से नए नोटों का जखीरा मिला।
आयकर विभाग की टीम ने रुपये कब्जे में लिए
पुलिस कार समेत दोनों को थाने ले आई। नोटो की गिनती करने पर पूरे 10 लाख निकले।
सूचना पर एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी भी मौके पर पहुंचे और कार सवार लोगों से नकदी के बारे में पूछताछ की, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया। सूचना पर आयकर विभाग की टीम भी पहुंच गई और रुपये कब्जे में ले लिए।
थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रचंद्राकर नैथानी के मुताबिक कार सवार अर्जुन साही पुत्र मोहन साही निवासी रेसकार्स, देहरादून और कुंदन आर्य पुत्र केशवराम आर्य निवासी यमुना कालोनी से आयकर विभाग की टीम पूछताछ कर रही है।
चर्चा है कि कार सवार सरकारी कर्मी है, जो नए नोट हरिद्वार लेकर जा रहे थे।