{"_id":"4b515e7c8b42330250a0779eb2448a69","slug":"hudko-will-help-in-government-scheme-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की योजनाओं में हुडको करेगा मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की योजनाओं में हुडको करेगा मदद
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 27 Nov 2015 04:10 PM IST
विज्ञापन
हाउसिंग एंड अरबन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (हडको) सरकार की योजनाओं में आर्थिक सहयोग करेगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में पार्किंग और ग्रीन सिटी जैसी परियोजनाओं में भी हडको मदद देगा। उत्तराखंड के विकास में हडको का योगदान कार्यशाला बैठक में वक्ताओं ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार बैठक की अध्यक्षता करते हुए हडको के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. एम रविकांत ने बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए हडको ने सिडकुल के 2096 करोड़ के प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति दी है।
विज्ञापन
सीएम से हुई चर्चा
मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ हुई वार्ता के दौरान राज्य सरकार ने पर्वतीय क्षेत्रों में पार्किंग और ग्रीन सिटी जैसे प्रस्ताव में भी वित्तीय सहायता का अनुरोध किया।
विज्ञापन
क्षेत्रीय प्रमुख केके चौहान ने बताया कि पूर्व में हुई बैठक में यूपीआरएचबी से प्रदेश में संचालित सात योजनाओं के बकाया देय के भुगतान के एकमुश्त समाधान पर चर्चा हुई।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत क्रेडिट लिंक सब्सिडी स्कीम (सीएलएसएस) की क्षेत्रीय कार्यशाला में नैनीताल बैंक, यूजीबी, उत्तराखंड सहकारी बैंक, आईडीबीआई बैंक के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उन्होंने योजना की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई।